क्या चैम्पियंस ट्राफी के सबसे सफल विकेटकीपर बन पाएंगे धोनी?

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धौनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धौनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
क्या चैम्पियंस ट्राफी के सबसे सफल विकेटकीपर बन पाएंगे धोनी?

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धोनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं। धौनी ने अब तक 11 मैचों में कुल 15 शिकार किए हैं। उनके नाम 11 कैच और चार स्टम्पिंग हैं। संगकारा ने 22 मैचों में 33 शिकार किए हैं। संगकारा ने 28 कैच लपके हैं और पांच स्टम्प किए हैं।

Advertisment

संगकारा के बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (25 शिकार, 23 कैच, 2 स्टम्प) का नाम आता है लेकिन वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (19 शिकार, 17 कैच, दो स्टम्प) हैं।

सक्रीय खिलाड़ियों में धौनी के बाद इंग्लैंड के जोस बटलर हैं, जिनके नाम नौ शिकार हैं। इसके बाद भारत के दिनेश कार्तिक (तीन शिकार) और इंग्लैड के इयोन मोर्गन (3 शिकार) का नाम है।

और पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी: कप्तान धोनी की कप्तानी पारी भी नहीं दिला सकी झारखंड को जीत, कर्नाटक ने दी मात

धोनी के सामने संगकारा का रिकार्ड ब्रेक करने की चुनौती है। वैसे भी यह उनका अंतिम चैम्पियंस ट्रॉफी हो सकता है। वह टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है। वह एकदिवसीय तथा टी-20 खेल रहे हैं लेकिन यह उनके करियर का अंतिम पड़ाव है।

और पढ़ें: LG G6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए क्या है खास फीचर्स

Source : IANS

MS Dhoni Kumar Sangakkara champions trophy
      
Advertisment