/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/17/55-champions.jpg)
चैम्पियंस ट्रॉफी, India Vs Pak
क्रिकेट की दुनिया के दो चिर प्रतिद्वंद्वी दस साल बाद एक बार फिर रविवार को किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। जाहिर है चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 के इस खिताबी मुकाबले में दोनों ही टीमों को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।
इससे पहले भारत और पाकिस्तान 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़े थे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे और बाजी टीम इंडिया ने मारी थी। वह पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया था।
खास बात यह है कि उस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा रहे रोहित शर्मा, धोनी और युवराज इस मौजूदा टीम में भी है। नेतृत्व जरूर बदल गया है।
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत हमेशा रहा है पाकिस्तान पर हावी
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत हमेशा से पाकिस्तान पर हावी रहा है। 12 मैच भारत ने जीते हैं और केवल दो पाकिस्तान के नाम रहे हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। बेशक आंकड़े भारत के पक्ष में रहे हैं लेकिन कोहली की सेना सरफराज अहमद की युवा पाकिस्तानी टीम को कतई हल्के में नहीं लेगी। कोहली भी खुद इसे साफ कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: लंदन में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के साथ हॉकी में भी आमने सामने, कोहली ने दी शुभकामनाएं
टीम इंडिया को सावधान इसलिए भी रहना होगा क्योंकि इस टीम ने पहले मैच में भारत से ही हार खाने के बाद दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को मात देकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है।
पाकिस्तान खोज रहा है जवाब देने का मौका
वहीं पहले मैच में मिली हार से आहत पाकिस्तान भारत को जवाब देने को उतारु है। अहम मैच से पहले उसे एक अच्छी खबर मिली है। उसके चोटिल गेंदबाज मोहम्मद आमिर फिट होकर भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हैं। आमिर के अलावा जुनैद खान उसकी गेंदबाजी में अमह रोल अदा करेंगे।
हालांकि पाकिस्तान के लिए भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम का सामना करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी 2017: कोहली ने Ind Vs Pak फाइनल पर कहा, 'ऐसे मैच में पुराने आंकड़े मायने नहीं रखते'
भारत की बल्लेबाज करेंगे कमाल?
मौजूदा विजेता का शीर्ष क्रम इस टूर्नामेंट में हर मैच में रन उगल रहा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी की विशेषज्ञ जोड़ी का दर्जा पा चुकी है। पिछले संस्करण में भी इस जोड़ी ने भारत को खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया था।
इन दोनों के अलावा कप्तान विराट आकर सिर्फ रन करना जानते हैं। युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप दौर के मैच में अर्धशतक जड़ा था तो वहीं निचले क्रम में केदार जाधव, धोनी और हार्दिक पांड्या की तेजी से रन बटोरने तथा मुश्किल परिस्थति में से मैच निकालने की खूबी से टीम को गहराई मिलती है।
स्पिन क्षेत्र में पाकिस्तान के पास इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज के रूप में दो विकल्प हैं। सेमीफाइनल मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाद रुमान रइस भारत के लिए कुछ सरदर्दी इसलिए खड़ी कर सकते हैं क्योंकि मौजूदा विजेता पहली बार उनकी गेंदों की रफ्तार नापेगी।
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की फाइनल में जीत के लिए रोजेदारों ने की दुआ
कहां है टीम इंडिया की गेंदबाजी
भारतीय टीम की गेंदबाजी भी इस टूर्नामेंट में संतुलित रही है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शुरुआती ओवरों में सफलात दिलाने के साथ ही अंत के ओवरों में विपक्षी टीम को रनों के लिए तरसा देते हैं।
पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में थोड़े महंगे साबित रहे थे। कोहली इस मैच में उनसे विकेटों की उम्मीद करेंगे। विश्व में इस समय के दो दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा मध्य के ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाजी के लिए नासूर बन सकते हैं।
जीत के लिए उतावली पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम में युवा बल्लेबाज फखर जमान ने अपने खेल से खासा प्रभावित किया है। फखर नए होने के कारण भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं। टीम में अजहर अली, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक के रूप में उसके पास तीन अनुभवी बल्लेबाज हैं।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच पर सट्टेबाजों ने लगाया 2 हजार करोड़ का सट्टा
टीमें (संभावित):
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव।
पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), अहमद शाहजाद, अजहर अली, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, हसन अली, मोहम्मद आमिर, रूमान रइस, जुनैद खान, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, शादाब खान, फखर जमान, हारिश सोहैल।
यह भी पढ़ें: रेड बिकिनी में शमा सिकंदर आज ब्लू है पानी-पानी करती हुई नजर आईं
HIGHLIGHTS
- पिछले 6 साल में भारत चौथी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में
- आईसीसी इवेंट में भारत का पलड़ा रहा है भारी, 12 मैच भारच ने जीते हैं, पाकिस्तान को केवल दो जीत
- टीम इंडिया मैदान पर उतरते ही सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने का रिकॉर्ड बना लेगी
Source : IANS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us