हैदराबाद एफसी के साथ जुड़कर उत्साहित हूं : प्रीतम

हैदराबाद एफसी के साथ जुड़कर उत्साहित हूं : प्रीतम

हैदराबाद एफसी के साथ जुड़कर उत्साहित हूं : प्रीतम

author-image
IANS
New Update
Hyderabad FC

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम हैदराबाद एफसी ने प्रीतम सोराईसाम के साथ करार किया है। क्लब ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

Advertisment

प्रीतम इस सीजन में हैदराबाद के लिए नौंवें नए खिलाड़ी हैं और छठे घरेलू खिलाड़ी हैं जो क्लब के साथ जुड़ा है। उनसे पहले आरेन डी सिल्वा, अब्दुल राबीह, अनिकेत जाधव, निम डोरजी तमांग और गुरमीत सिंह भी क्लब के साथ करार कर चुके हैं।

सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रीतम ने कहा, मैं हैदराबाद के साथ करार कर बहुत खुश और उत्साहित हूं। मैं टीम का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।

अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रीतम ने अपने फुटबॉल करियर की शुरूआत संबलपुर फुटबॉल अकादमी से की थी। इसके बाद उन्होंने शिलॉन्ग लाजोंग के साथ आई लीग में डेब्यू किया। आईएसएल में वह केरला ब्लास्टर्स के लिए खेलते नजर आए थे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment