/newsnation/media/media_files/2026/02/24/harry-brook-2026-02-24-23-04-42.jpg)
Harry Brook Photograph: (AFP)
Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ सुप-8 में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक जड़ इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने इस शतक के दम पर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भी पहुंचाया. हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले अब तक टी20 वर्ल्ड कप में किसी कप्तान ने शतक लगाने का कारनामा नहीं किया था. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंदों पर शतक जड़ कई कीर्तिमान बनाया.
टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने हैरी ब्रूक
हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था. गेल ने साल 2010 में बतौर कप्तान भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे. अब हैरी ब्रूक उनसे आगे निकल गए हैं. वहीं इस विस्ट में आयरलैंड के स्टैंड इन कप्तान लोर्कन टकर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के खिलाफ 94 रन बनाए थे. वहीं रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाउ 92 रन बनाए थे.
टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर
हैरी ब्रूक - 100 रन बनाम पाकिस्तान, 2006
क्रिस गेल - 98 रन बना भारत, 2010
लोर्कन टकर - 94 रन बनाम ओमान, 2026
रोहित शर्मा - 92 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
Skipper Harry Brook’s sensational #T20WorldCup ton guides England into the semi-finals with a thrilling win over Pakistan 👏
— ICC (@ICC) February 24, 2026
📝: https://t.co/vwGXfd370gpic.twitter.com/2CwAxjbWnt
हैरी ब्रूक ने की क्रिस गेल की बराबरी
हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में सिर्फ 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. बता दें कि यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है. क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के ही नाम दर्ज है. गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया था.
T20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक
क्रिस गेल - 47 गेंद VS इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
क्रिस गेल - 50 गेंद VS साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2007
हैरी ब्रूक - 50 गेंद VS पाकिस्तान, पल्लेकेले 2026
ब्रेंडन मैकुलम - 51 गेंद VS बांग्लादेश, पल्लेकेले 2012
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अचानक टीम इंडिया का साथ छोड़ घर लौटे रिंकू सिंह, जानें वजह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us