/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/22/31-harbhajan.png)
हरभजन सिंह
टीम इंडिया के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपने राजनीति में आने की खबरों को खारिज कर दिया है। हरभजन सिंह ने ट्वीट करके अपने खिलाफ चल रहीं इन खबरों को निराधार बताया। हालही में हरभजन सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें चल रहीं थीं।
यह भी पढ़ें- पिच के बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर भज्जी की वापसी, इस शो के बनेंगे मेंटर
टीम इंडिया के टर्बनटर ने अपने खिलाफ चल रहीं इन खबरों को निराधार बताते हुए ट्वीट किया, 'मेरा राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। कृपया ऐसी अफवाहों को फैलाना बंद करें'। चर्चा चल रही थी कि विधानसभा चुनाव से पहले हरभजन कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
I have no intentions of joining politics any time soon. Please stop spreading rumors.
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 22, 2016
हालही में स्पिनर हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। खबरों के अनुसार हरभजन दो या तीन दिन में कांग्रेस में शामिल हो सकते थे। जल्द ही हरभजन सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकार कर सकते है व भज्जी के जालंधर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-आईसीसी अवॉर्ड 2016: विराट कोहली को मिली वनडे टीम की कप्तानी, अश्विन बने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
मिली जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह राजनीति में कदम रखने के लिए कई महीनों से पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह के संपर्क में हैं।
Source : News Nation Bureau