/newsnation/media/media_files/2026/02/02/harbhajan-singh-on-pakistan-decision-not-playing-against-india-2026-02-02-20-23-34.jpg)
Harbhajan Singh On Pakistan Decision Not Playing Against India
Harbhajan Singh Reaction: टी20 वर्ल्डकप 2026 के शुरू होने से चंद दिन पहले पाकिस्तान ने नया नाटक शुरू कर दिया है. 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनकी टीम टी20 विश्वकप में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी. इसके बाद से ही बवाल शुरू हो गया है. आईसीसी ने पाकिस्तान को उनके इस फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहा है और भविष्य में होने वाले नुकसान को लेकर चेताया भी है. ऐसे में अब क्रिकेट के गलियारों में तमाम दिग्गज अपनी राय देते दिख रहे हैं. अब इस कड़ी में हरभजन सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है. आइए जानते हैं कि भज्जी ने इस मामले पर क्या-क्या कहा.
'लोगों को गुमराह करने की कोशिश'
पाकिस्तान ने भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच खेलने से इनकार कर दिया. पाकिस्तान की इस हरकत पर लगातार दिग्गजों के बयान आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब हरभजन सिंह ने भी बयान दिया है.
भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'यह टोटल ड्रामा है. लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है कि बांग्लादेश के साथ खड़े हैं. मगर, अपने देश के लोगों के बारे में क्या सोचा है, जो भारत-पाकिस्तान मैच चाहते हैं. सोचिए इसमें क्या फायदा होने वाला है? अकड़ दिखा रहे हैं कि वर्ल्ड कप खेलेंगे लेकिन भारत से मैच नहीं खेलेंगे. अगर सोच रहे हो कि ऐसा कर सकते हो तो अडिग रहना. देखते हैं कि आप में दम है या फिर हवाबाजी है. मुझे तो लगता है कि पाकिस्तान ने हवा में तीर छोड़ा है कि देखा जाएगा. थोड़े दिख लोग बात करेंगे और फिर सेटलमेंट करेंगे कि चलो खेल लेते हैं.'
'तब कहां थी देशभक्ति'
हरभजन सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए एशिया कप 2025 का हवाला दिया. उनका कहना है कि अगर इतनी पाकिस्तान में देशभक्ति थी, तो उन्होंने तब मैच क्यों खेला और अब खेलने में ड्रामा क्यों कर रहे हैं.
पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा, 'दोनों का मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होना था. पाकिस्तान के साथ कोई झगड़ा नहीं था. थोड़े दिन पहले जब लड़ाई हुई थी, उसके बावजूद पाकिस्तान ने एशिया कप खेला. उसमें ट्रॉफी वाला मसला भी हुआ, सारे ड्रामे हुए पर मैच जरूर हुए क्योंकि रेवेन्यू था. पाकिस्तान वो रेवन्यू छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ. अगर इतने सच्चे देशभक्त थे, तब देशभक्ति कहां थी. तब क्यों भारत के खिलाफ मैच खेला.'
पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा?
पाकिस्तानी सरकार के 1 फरवरी को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी.'
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के पास है यूथ ODI में सबसे अधिक रन बनाने का मौका, जानिए नंबर-1 से हैं कितने रन दूर?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us