गुवाहाटी में मंगलवार को खेले गए टी-20 मैच में भारत को हराने के बाद होटल लौट रही ऑस्ट्रेलियन टीम की बस पर पत्थर फेंकने के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुवाहाटी डीजीपी मुकेष सहाय ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दे ऑस्ट्रेलिया टीम पर हमला उस वक्त हुआ जब टीम भारत के खिलाफ टी-20 मैच जीतकर स्टेडियम से होटल वापस लौट रही थी।
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच ने ट्वीटर के ज़रिए इसकी जानकारी दी, साथ ही बस के चकनाचूर शीशे की एक तस्वीर भी साझा की। फिंच ने लिखा, 'यह काफी डरावना अनुभव रहा।'
Four people have been arrested in connection with the attack on #Australian cricket team’s bus in #Guwahati: #Assam DGP Mukesh Sahay pic.twitter.com/OqQ3sZIYZJ
— ANI (@ANI) October 15, 2017
यह भी पढ़ें: केरल: एलडीफ को झटका, वेंगारा विधानसभा उपचुनाव में IUML प्रत्याशी केएनए खादर की जीत
बाद में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी फिंच के इस ट्वीट को री-ट्वीट किया। हालांकि इस घटना में अबतक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। लेकिन इस घटना से विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us