IPL के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने जमकर की सौरव गांगुली की तारीफ, बोले- क्रिकेट के लिए खुशी का समय
सौरव गांगुली के अलावा गांगुली के अलावा जय शाह को सचिव नियुक्त किया गया. केरल के जयेश जॉर्ज नए संयुक्त सचिव और उत्तराखंड के महीम वर्मा नए उपाध्यक्ष चुने गए.
मुंबई:
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे. गांगुली को बुधवार को यहां आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया.
ये भी पढ़ें- BCCI अध्यक्ष बनते ही सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को दी खुली छूट, बोले- चैंपियन जल्दी खत्म नहीं होते
शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भारतीय क्रिकेट के लिए एक खुशी का पल. सौरव गांगुली के पास बड़ी प्रतिभा है. वह बीसीसीआई के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे. यह एक अच्छा संयोजन होगा. उन्होंने भारतीय क्रिकेट का बेहतरीन नेतृत्व किया है. यह खेल के लिए खुशी का समय है."
ये भी पढ़ें- BCCI अध्यक्ष बने सौरव गांगुली ने पहना ये खास ब्लेजर, सच्चाई जान आप भी हो जाएंगे भावुक
गांगुली के अलावा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव नियुक्त किया गया. केरल के जयेश जॉर्ज नए संयुक्त सचिव और उत्तराखंड के महीम वर्मा नए उपाध्यक्ष चुने गए. पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष बने हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य