कपिलदेव मैडम तुसाद म्यूजियम में मोम का अपना पुतला देखकर हुए हैरान, कहा- अनुभव बताने के लिए शब्द नहीं
मै़डम तुसाद दिल्ली में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा अर्जेटीना के लिए खेलने वाले लियोनेल मेसी, इंग्लैंड के फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम भी खेल दीर्घा की शोभा बढ़ाएंगे।
highlights
- मैडम तुसाद पूरी दुनिया में कई जगह हैं, अब दिल्ली में भी खुलेगा
- म्यूजियम में करीब 50 के हस्तियों के पुतले लगाए जाएंगे, मेसी और डेविड बेकहम के भी होंगे पुतले
- कपिल का पुतला बनाने के लिए 200 अलग-अलग कोण से लिए गए नाप
नई दिल्ली:
भारत को क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप जीताने वाले और सदी के महानतम खिलाड़ियों में शुमार कपिल देव ने गुरुवार को नई दिल्ली में मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम के लिए अपने मोम के पुतले का उद्घाटन किया।
कपिल का यह पुतला दिल्ली में इस साल के अंत में खुलने वाले मैडम तुसाद संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगा। इस अवसर पर कपिल ने कहा कि वह अपने एक्शन से भरपूर पुतले को देखकर अभिभूत हैं और इस अनुभव को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
कपिल ने कहा, 'यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव है। मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैने सोचा था कि मैडम तुसाद में यह सब कैसे होगा लेकिन जो परिणाम निकलकर सामने आया है, वह हैरतअंगेज है।'
मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम पूरी दुनिया में स्थित हैं और अब यह दिल्ली में भी खुलेगा। इस म्यूजियम में 50 के करीब हस्तियों के पुतले लगाए जाएंगे, जिनमें से 60 फीदसी भारतीय हस्तियों के होंगे। भारतीय हस्तियों में सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन प्रमुख हैं। इसके अलावा कई विदेशी हस्तियां भी इस म्यूजियम की शोभा बढ़ाएंगी।
यह भी पढ़ें: कुश्ती: भारत को एशियाई चैम्पियनशिप के दूसरे दिन दो पदक, अनिल कुमार और ज्योति को ब्रॉन्ज
मैडम तुसाद वैक्स म्यूजिकम का मालिकना हक रखने वाली मर्लिन इंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की भारतीय इकाई के प्रमुख अंशुल जैन ने कहा कि कपिल किसी परिचय के मोहताज नहीं।
1983 में भारत को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान के तौर पर और भारत के सबसे अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर वह दुनिया भर में मशहूर हैं और उन्हें उम्मीद है कि मैडम तुसाद में आम लोग उनकी मौजूदगी का भरपूर लुत्फ लेंगे और उन्हें करीब से जानने का मौका पाएंगे।
यह भी पढ़ें: जस्टिन बीबर के बारे में ये ट्वीट करने पर सोनाली बेंद्रे हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल
मै़डम तुसाद दिल्ली में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा अर्जेटीना के लिए खेलने वाले लियोनेल मेसी, इंग्लैंड के फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम भी खेल दीर्घा की शोभा बढ़ाएंगे। कपिल ने मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इस वैक्स म्यूजियम के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस मोम के पुतले लिए कपिल का करीब 200 अलग-अलग कोण से नाप लिया गया। कपिल से इस अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पहले तो समझ नहीं आया कि ये लोग ऐसा करेंगे कैसे और जब नाप लेने का काम शुरू हुआ तो इन्होंने मेरे कपड़े तक उतरवा दिए। अब मेरा एक्शन सबके सामने है और इसे देखकर मैं भी हैरान हूं। इसकी खुबसूरती बेमिसाल है और मैं इस प्रयास के लिए मैडम तुसाद से जुड़े सभी कारीगरों को बधाई देता हूं।'
यह भी पढ़ें: IPL से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को दूर ले जाने की साजिश, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तैयार किया नया कॉन्ट्रैक्ट
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी