logo-image

सिंगर अंकित तिवारी और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के बीच झगड़ा, मामला दर्ज

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और बॉलिवुड गायक अंकित तिवारी के परिवार के बीच झगड़ा हो गया। दरअसल, रविवार के दिन दोनों के परिवार के लोग मुंबई के चर्चित इनऑर्बिट मॉल में थे।

Updated on: 02 Jul 2018, 11:25 AM

नई दिल्ली:

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और बॉलिवुड गायक अंकित तिवारी के परिवार के बीच झगड़ा हो गया। दरअसल, रविवार के दिन दोनों के परिवार के लोग मुंबई के चर्चित इनऑर्बिट मॉल में थे।

मॉल में एंट्री लेते वक्त विनोद की पत्नी ऐंड्रिया को किसी व्यक्ति ने गलत तरीके से छुआ।

विनोद कांबली के इस आरोप के बाद झगड़ा शुरू हो गया। अंकित के परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि ऐंड्रिया बिना बात मारपीट कर रही थी।

अंकित के भाई अंकुर ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत दर्ज कर चुकी है और अब मामले की जांच कर रही है।

कांबली ने अखबार मुंबई मिरर को बताया कि मॉल मे जाते वक्त किसी शख्स को उन्हें गलत तरीके से छूते हुए पकड़ लिया। बाद में उस शख्स के साथ दो आदमी आए और उनकी पत्नी पर हमला करने की कोशिश की।

और पढ़ें: ICC ने राहुल द्रविड़ को किया सम्मानित, हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल