T20 World Cup 2026 से पहले चोटिल प्लेयर्स की बढ़ा संख्या, अब इस खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका को बड़ा झटका लग सकता है. श्रीलंका का स्टार तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उनके खेलने पर सस्पेस बन गया है.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका को बड़ा झटका लग सकता है. श्रीलंका का स्टार तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उनके खेलने पर सस्पेस बन गया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Eshan Malinga

Eshan Malinga

T20 World Cup 2026: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है. कई टीमों के बड़े खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब श्रीलंका का भी एक खिलाड़ी इन चोटिल प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो सकता है.

Advertisment

पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप से हो चुके हैं बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस बाहर हो चुके हैं. वहीं जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैच से बाहर हुए हैं. इसके अलावा एडम मिल्ने, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा भी चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. अब श्रीलंका के ईशांत मलिंगा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं. उनकी चोट गंभीर हुई तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. 

ईशांन मलिंगा हुए चोटिल

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि कंधे में चोट लगने के कारण ईशांन मलिंगा मंगलवार, 3 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे. वो कोलंबो लौटेंगे, जहां उनके चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन किया जाएगा. 

ईशान मलिंगा के टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस

ESPN क्रिकइफो के मुताबिक ईशान मलिंगा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका के स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन अब वो चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया है. मलंगा का चोटिल होना श्रीलंका के लिए बड़ा झटका है. 

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. श्रीलंका की टीम अपना सभी मैच होम ग्राउंड पर खेलेगी. टूर्नामेंट में श्रीलंका अपना पहला मैच 8 फरवरी को ऑयरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगा. इसके बाद 12 फरवरी को श्रीलंका की भिड़ंत ओमान से होगा. फिर 16 फरवरी को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल कर लीजिए नोट, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

Eshan Malinga
Advertisment