ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह के पंच से इंग्लैंड पस्त, 110 रनों पर हुई ढेर

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर कारनामा कर दिया है. जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटककर इंग्लैंड को 110 रनों पर ढेर कर दिया है. 

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर कारनामा कर दिया है. जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटककर इंग्लैंड को 110 रनों पर ढेर कर दिया है. 

author-image
Satyam Dubey
एडिट
New Update
Jaspreet Bumrah

Jaspreet Bumrah( Photo Credit : File Photo)

टी20 सीरीज जीतने के बाद इंग्लैड के खिलाफ टीम इंडिया आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ओवल में खेल रही है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी का न्यौता पाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का खस्ता हाल हो गया है. भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर ढा दिया है. भारतीय गेंदबाजों ने 18 साल पहले शुरुआती 10 ओवर में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था. अब भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर वही कारनामा कर दिया है. जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटककर इंग्लैंड को 110 रनों पर ढेर कर दिया है. 

Advertisment

इंग्लैंड की टीम से जेसन रॉय आर जॉनी बेयरस्टो सलामी बल्लेबाजी करने आए. जेसन रॉय खाता भी नहीं खोल पाए थे कि जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंद राय का स्टंप उखाड़ गई. जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 7 रन पर ही थे कि बुमराह ने पंत के हाथों कैच करारक बेयरस्टो को भी पवेलियन भेज दिया. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए जो रुट पर भी बुमराह ने कहर ढा दिया. जो रुट खाता खोलने की सोच रहे थे, कि रुट को बुमराह ने बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखा दी. 

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स को मोहम्मद शमी ने पंत के हाथों कैच कराकर जीरो रन पर पवेलियन भेज दिया. नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान जोस बटलर ने 30 रनों की पारी खेली. मोहम्मद शमी ने बटलर को भी सूर्यकुमार यादव के हाथों बाउंड्री पर कैच कराकर पवेलियन भेज दिया. नंबर छ: पर बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन भी खाता खोलने की सोच रहे थे, तभी जसप्रीत बुमराह ने लिविंगस्टोन को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. 

नंबर सात पर बल्लेबाजी करने आए मोईन अली को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन की राह दिखा दी. क्रेग ओवरटन की मोहम्मद शमी ने आउट किया. ब्रायडन कार्स को बुमराब ने क्लीन बोल्ड पर आउट किया. डेविड विलि को जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा और इंग्लैंड को 110 रनों पर ढेर कर दिया. 

यह भी पढ़ें: विराट को मिला इस दिग्गज का समर्थन, कहा- जब रोहित शर्मा रन नहीं बनाते तो कोई इसके बारे में बात नहीं करता

भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया है. जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. बुमराह ने 7.2 ओवर की गेंदबाजी की 3 ओवर मेडन किया, 19 रन देकर 6 विकेट अपने नाम करने में सफलता हांसिल की. मोहम्मद शमी ने 3 विकेट अपने नाम किया. प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट अपने नाम किया है. 

india-vs-england
Advertisment