ENG vs PAK: साहिबजादा फरहान ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाई फिफ्टी, बड़े स्कोर की ओर पाकिस्तान

ENG vs PAK: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी लगा दी है.

ENG vs PAK: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी लगा दी है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
ENG vs PAK pakistan opener sahibzada farhan scored fifty against england in super 8 match in t20 world cup 2026

ENG vs PAK pakistan opener sahibzada farhan scored fifty against england in super 8 match in t20 world cup 2026 Photograph: (Image Source: X/AFP)

ENG vs PAK: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. शुरुआत में पाकिस्तान को झटके लगे, लेकिन फिर पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगा दिया है. फरहान की इस फिफ्टी की बदौलत पाकिस्तान की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है.

Advertisment

साहिबजादा फरहान ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगा दिया है. फरहान ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. फरहान ने 37 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली. वहीं, साहिबजादा ने 45 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा. आपको बता दें, इस टूर्नामेंट में साहिबजादा फरहान का दूसरा अर्धशतक है.

फरहान हैं इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान है. फरहान ने इस टूर्नामेंट में अब तक 6 मैछ केले हैं, जिसमें उन्होंने 158.10 की स्ट्राइक रेट और 70.75 के औसत से 283* रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. फरहान ने 13 छक्के लगाए हैं और 28 चौके लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: "मैं खुश हूं, टीम इंडिया को झटका लगना जरूरी...," साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा

T20 World Cup Sahibzada Farhan ENG Vs PAK
Advertisment