/newsnation/media/media_files/2026/02/16/eng-vs-ita-result-2026-02-16-17-51-09.jpg)
ENG vs ITA Result Photograph: (Image Source: AFP)
ENG vs ITA: टी-20 विश्व कप 2026 का 29वां मुकाबला इंग्लैंड और इटली के बीच खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने इटली के सामने 203 रनों का लक्ष्य तय किया था. जवाब में इटली की टीम 178 रन ही बना सकी. नतीजन, इंग्लैंड की टीम ने 24 रन से मैच को जीत लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
24 रन से जीत गई इंग्लैंड
इंग्लैंड के दिए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पूरा जज्बा दिखाया और अपने खेल से सभी का दिल जीता. मगर, टीम 20 ओवर में 178 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई. इटली के लिए सबसे बड़ी पारी बेन मानेंती ने खेली, जो 25 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं, ग्रांट स्टीवर्ट ने बैक टू बैक छक्के लगाकर मैच को इटली की ओर झुका दिया था. मगर, सैम करन ने उन्हें 45(23) रन पर आउट कर दिया और इटली की जीत की उम्मीद भी वहीं खत्म हो गई. इटली की टीम ने 20 ओवर में 178 रन बनाए. भले ही इटली की टीम इस मैच को जीत न सकी हो, लेकिन उनके जज्बे की हर तरफ तारीफ हो रही है.
England fend off Italy's fightback to clinch win in Kolkata at the #T20WorldCup 👊
— ICC (@ICC) February 16, 2026
📝: https://t.co/PBfNBwjiX1pic.twitter.com/mS0SQMAijj
इंग्लैंड ने बनाए थे 202/7 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने संयुक्त प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए. इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी विल जैक्स ने खेली, जो 22 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, टॉम बंटन ने 30, जैकब बैथल ने 23, फिलिप सॉल्ट ने 28 और सैम करन ने 25 रन की पारी खेली. इस तरह टीम ने 203 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था.
सुपर-8 में पहुंच गई इंग्लैंड की टीम
इटली के साथ खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज औक इंग्लैंड ने दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. तो वहीं, स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर हो सकती है भिड़ंत, ऐसा बन रहा समीकरण
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us