ओलंपिक (एथलेटिक्स) : 200 मीटर हीट-4 में निराशाजनक सातवें स्थान पर रहीं दुती
ओलंपिक (एथलेटिक्स) : 200 मीटर हीट-4 में निराशाजनक सातवें स्थान पर रहीं दुती
टोक्यो:
100 मीटर के बाद अब 200 मीटर में भी भारत की एकमात्र फर्राटा धाविका दुती चंद को निराशा मिली है। दुती का टोक्यो ओलंपिक का सफर अब समाप्त हो गया है।दुती इससे पहले 100 मीटर हीट्स से ही बाहर हो गई थीं और अब सोमवार को ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित 200 हीट्स में सीजन बेस्ट समय निकालने के बावजूद भी वह नाकाम रहीं।
दुती को हीट नम्बर-4 में सात खिलाड़ियों के बीच सातवां स्थान मिला। उनके ग्रुप से तीन खिलाड़ी आगे बढ़े जबकि दुती का सफर यहीं समाप्त हो गया।
दुती ने 200 मीटर की दूरी नापने के लिए 23.85 सेकेंड का समय लिया। उनका रिएक्शन टाइम 0.140 रहा, जो सबसे अधिक है। दुती के ग्रुप में नामीबिया की क्रिस्टीन मोमा ने 0.275 रिएक्शन टाइम और 22.11 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय