विजय हजारे ट्रॉफी में एमएस धोनी संभालेंगे झारखंड की कमान, एक बार फिर करेंगे कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी को 26 फरवरी से शुरू हो रहे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट के मुताबिक होगा।

महेंद्र सिंह धोनी को 26 फरवरी से शुरू हो रहे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट के मुताबिक होगा।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
विजय हजारे ट्रॉफी में एमएस धोनी संभालेंगे झारखंड की कमान, एक बार फिर करेंगे कप्तानी

एसएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एसएस धोनी क्रिकेट के मैदान पर फिर से कप्तानी की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। महेंद्र सिंह धोनी को 26 फरवरी से शुरू हो रहे घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट के मुताबिक होगा।

Advertisment

हालही में धोनी के फैन्स को झटका तब लगा जब धोनी को आईपीएल की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटा दिया। धोनी की जगह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ को पुणे की कप्तानी सौंपी गई।इसी तरह से वह पुणे फ्रेंचाइजी की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में खेलते रहेंगे। धोनी 2008 से 2015 तक निलंबित चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहे और उन्होंने टीम को 2010 और 2011 में खिताब दिला चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2017 में कप्तानी करते नहीं दिखेंगे धोनी, 5 प्वाइंट्स में जानिए कैसा रहा आईपीएल में कैप्टन कूल का सफर

वहीं धोनी ने साल 2017 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज से पहले ही इन दोनों फॉर्मेट की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था।

पिछले दो सत्र में झारखंड के लिए खेलते हुए धोनी ने कभी भी टीम की अगुवाई नहीं की, लेकिन इस बार उन्होंने जिम्मेदारी निभाने का बीड़ा उठाया। धोनी के अलावा उनके पास टीम में विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन और घरेलू सत्र के शीर्ष स्पिनर शाहबाज नदीम टीम में हैं।

टीम इस प्रकार है:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), इशान किशन, इशांक जग्गी, विराट सिंह, सौरभ तिवारी, कौशल सिंह, प्रत्यूष सिंह, शाहबाज नदीम, सोनू कुमार सिंह, वरुण आरोन, राहुल शुक्ला, अनुकुल राय, मोनू कुमार सिंह, जसकरण सिंह, आनंद सिंह, कुमार देवब्रत, एस राठौड़, विकास सिंह।

यह भी पढ़ें- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रिका को हराया, सहवाग, अश्विन ने दी बधाई

Source : News Nation Bureau

dhoni Jharkhand Vijay Hazare Trophy
      
Advertisment