dhoni live on 25 september csk ipl 2023 updates( Photo Credit : Facebook : MS Dhoni)
Dhoni LIVE : आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी 2 बजे सभी फैंस के सामने लाइव आ रहे हैं. अभी देखना दिलचस्प होगा कि महेंद्र सिंह धोनी लाइव में आकर क्या बात करते हैं. इसकी जानकारी महेंद्र सिंह धोनी ने करीब 17 घंटे पहले अपनी फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी है कि 'मैं 25 सितंबर यानी आज 2 बजे करीब लाइफ आऊंगा'. तभी से महेंद्र सिंह धोनी के सभी फैंस के बीच में एक अलग सी जिज्ञासा देखी जा रही है. सभी के मन में यह है कि महेंद्र सिंह धोनी कुछ स्पेशल बात बताएंगे या फिर एक बड़ा झटका देंगे.
Advertisment
आपको याद होगा 15 अगस्त साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी और उसके बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने की बात आई तो महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ एक पोस्ट के जरिए बताया कि अब से वह सीएसके के कप्तान नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा रहेंगे. धोनी हमेशा इन झटकों के लिए जाने जाते हैं. फैंस समझते कुछ और हैं लेकिन धोनी कर कुछ और ही जाते हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उनका सफर भी ऐसा ही कुछ रहा. पहले टेस्ट की कप्तानी उसके बाद वनडे और टी-20 कप्तानी धोनी ने अचानक ही छोड़ दी. इसलिए सभी फैंस यही सोच रहे हैं कि क्या धोनी कुछ आईपीएल 2023 या फिर साउथ अफ्रीका लीग के लिए कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं.
अमूमन भारतीय पूर्व कप्तान को देखा जाता है कि सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं. उनको ज्यादा पसंद नहीं है पोस्ट करना अपनी वीडियो डालना. निजी जिंदगी में वह अपने मस्त रहते हैं. इसलिए लाइव अगर वह आ रहे तो कुछ ना कुछ बड़ी बात जरूर होगी. अब ये तो 2 बजे पता चल ही जाएगा कि महेंद्र सिंह धोनी लाइव में आकर क्या बात करते हैं.