/newsnation/media/post_attachments/images/2023/04/15/34-2023-04-15t150623259-98.jpg)
dhoni for visiting for his 88 years fan ms dhoni latest news( Photo Credit : Twitter)
MS Dhoni Fan News : महेंद्र सिंह धोनी ये सिर्फ एक नाम नहीं है बल्कि करोड़ों फैंस के लिए इमोशन है. धोनी चाहे प्रैक्टिस मैच हो या फिर कोई आईपीएल का मैच जब भी मैदान पर दिखाई देते हैं तो फैंस बस उनको एक नजर भर देख लेना चाहते हैं. और धोनी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते. सेल्फी हो या फिर ऑटोग्राफ हमेशा से धोनी को अपने फैंस के नजदीक ही देखा गया है. इसी बीच एक खबर ऐसी आई है जो धौनी के फैंस को एक बार फिर से उनका मुरीद बना देगी.
महेंद्र सिंह धोनी ने जीता बुजुर्ग फैन का दिल
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी 88 साल के एक बुजुर्ग महिला, जो कि उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं उनसे मुलाकात की. यह और कोई नहीं बल्कि बीजेपी नेता और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर की सासू मां है. इसकी जानकारी खुद खुशबू सुंदर ने दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी क्यों करोड़ों लोगों के धोनी हीरो हैं. इसी बात से पता चलता है कि वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं.
Heroes are not made, they are born. Dhoni proves that. I am at loss for words for our CSK #Thala@msdhoni at his warmth & hospitality. He met my ma in law, who at 88, hero worships Dhoni & cannot see beyond him. Mahi, you have added many years of good health & happiness to her… pic.twitter.com/darszdzb62
— KhushbuSundar (@khushsundar) April 14, 2023
सोशल मीडिया पर मचती है धूम
धोनी के लिए ना सिर्फ मैदान पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस का प्यार उमड़ता है. टीम इंडिया से धोनी को गए हुए करीब 3 साल हो गए हैं. लेकिन आज जब भी टीम संकट में होती है तो फैंस को बस एक नाम याद आता है और वह है महेंद्र सिंह धोनी का. यही नहीं फैंस के अलावा क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर भी महेंद्र सिंह धोनी के जादू से नहीं बच पाए हैं. बड़े-बड़े खिलाड़ियों का मानना है कि बिना महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल एकदम सूना है.
आईपीएल 2023 में अभी तक रहा है शानदार प्रदर्शन
इस आईपीएल की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक चेन्नई या फिर धोनी की तरफ से नहीं की गई है. साथ में धोनी की टीम इस सीजन पिछले 2 सीजन के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उम्मीद करते हैं धोनी एक बार फिर से अपने फैंस को एक तोहफा जरूर देंगे.