WPL 2026: करो या मरो वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, यूपी वॉरियर्स पहले करेगी बैटिंग, देखें दोनों की प्लेइंग 11

DC vs UP WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.

DC vs UP WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
DC vs UP WPL 2026

DC vs UP WPL 2026 Photograph: (X/BCCI)

DC vs UP WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का आखिरी लीग स्टेज का मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं यूपी वॉरियर्स की टीम ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए हैं.

Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस के दौरान कहा कि दूसरी पारी में पिच बेहतर खेलती है. उनका कहना है कि टीम आज रात जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. रोड्रिग्स अपने गेम प्लान को लेकर काफी खुश हैं. करो या मरो वाला मैच को लेकर जेमिमा रोड्रिग्स आत्मविश्वास से भरी हुई हैं. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

यूवी वॉरियर्स की प्लेइंग 11:  मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़. 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), लॉरा वोल्वार्ड्ट, मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.

दिल्ली कैपिल्स के लिए करो या मरो वाला मैच

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच काफी अहम है. दिल्ली जीतती है, तो गुजरात जायंट्स के साथ एलिमिनेटर मैच खेलेगी. जबकि हारते ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में पहुंच जाएगी. WPL 2026 के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स अब तक कुल 7 मैच खेल चुके है, जिसमें से 3 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. DC के पास कुल 6 अंक है. इतने ही अंक मुंबई इंडियंस के पास भी हैं. ऐसे में दिल्ली को एलिमिनेटर मैच खेलना है, तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

यह भी पढ़ें:  6 दिन बाद होगी T20 World Cup 2026 की शुरुआत, 1 टीम ने अभी तक नहीं किया स्क्वाड का ऐलान

delhi-capitals UP Warriorz WPL 2025
Advertisment