सीडब्ल्यूजी : भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

सीडब्ल्यूजी : भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

सीडब्ल्यूजी : भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 हराया, सेमीफाइनल में पहुंची

author-image
IANS
New Update
CWG 2022

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां वेल्स पर 4-1 से जीत के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2022 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

Advertisment

हरमनप्रीत सिंह (18, 19, 41 मिनट) ने मैच में हैट्रिक गोल दागे, जबकि गुरजंत सिंह (49 मिनट) ने भी एक गोल किया। दोनों ने अपनी टीम को प्रतियोगिता में एक बड़ी जीत दिलाने में मदद की। मैच में वेल्स के लिए गैरेथ फर्लाग (55 मिनट) ने एक गोल का योगदान दिया।

भारत ने सतर्कता के साथ शुरूआत की, मिडफील्ड में अपना कब्जा बनाए रखा, क्योंकि वेल्स पर भारत का दबाव बना हुआ था। फॉर्म में चल रहे फॉरवर्ड मंदीप सिंह ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन वेल्स खतरे को दूर करने में सफल रहे।

वेल्स के फॉरवर्ड जेम्स कार्सन ने निशाने पर एक शॉट लगाया, लेकिन भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। मनदीप सिंह ने पहले क्वार्टर के अंतिम कुछ सेकंड में एक मौका बनाया, लेकिन वेल्श डिफेंस ने लक्ष्य पर एक शॉट को रोक दिया, जिससे स्कोर 0-0 पर ही रहा।

दूसरे क्वोर्टर में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से मैच का पहला गोल करते हुए भारत 1-0 से बढ़त दिलाई। एक मिनट बाद हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कार्नर से एक और गोल किया। हाफटाइम के समय, वेल्स पर भारत की बढ़त को दोगुणा कर दिया।

दूसरे हाफ की शुरूआत अभिषेक ने एक खतरनाक क्षेत्र में भारत के लिए फ्री हिट अर्जित करने के साथ की, जिसके कारण भारतीय टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन इस बार हरमनप्रीत सिंह की दमदार ड्रैगफ्लिक को सामने वाली टीम ने विफल कर दिया।

जरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह की जोड़ी ने एक बेहतरीन कदम उठाया। लेकिन गोल के सामने गुरजंत सिंह का अंतिम पास वाइड चला गया, जिससे वेल्श की रक्षा को काफी राहत मिली। हरमनप्रीत सिंह ने अपनी हैट्रिक पूरी की क्योंकि उन्होंने पेनल्टी स्ट्रोक को सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया, जिससे टूर्नामेंट में उनके कुल गोल 9 हो गए।

वेल्स ने तीन गोल से पिछड़ने के बाद अंतिम क्वार्टर में तेजी दिखाना शुरू किया। नीलकांत शर्मा ने आकाशदीप सिंह को स्ट्राइक सर्कल के अंदर एक सुंदर पास दिया, लेकिन लक्ष्य पर उनका शॉट नहीं लग सका।

कुछ मिनट बाद, गुरजंत सिंह ने भारत की बढ़त को 4-0 से बढ़ाने के लिए गोल दाग दिया। इसके बाद, गैरेथ फर्लाग ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से गोल करने में सफल रहे। भारत अंतिम सीटी तक अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहा और मैच को 4-1 से जीत लिया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment