वानखेड़े विवाद में मुंबई पुलिस ने दी शाहरूख खान को क्लीन चिट

5 साल लंबे अंतराल के बाद अभिनेता शाहरूख खान को वानखेड़े स्टेडियम विवाद पर मुंबई पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है।

5 साल लंबे अंतराल के बाद अभिनेता शाहरूख खान को वानखेड़े स्टेडियम विवाद पर मुंबई पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
वानखेड़े विवाद में मुंबई पुलिस ने दी शाहरूख खान को क्लीन चिट

5 साल लंबे अंतराल के बाद अभिनेता शाहरूख खान को वानखेड़े स्टेडियम विवाद पर मुंबई पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। मुंबई पुलिस ने अदालत में बताया कि अभिनेता शाहरूख खान के खिलाफ साल 2012 में एक आईपीएल मैच के बाद वानखेड़े स्टेडियम में हुए विवाद के मामले में कोई अपराध नहीं बनता।

Advertisment

मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में हाल ही में दाखिल एक पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि 'जांच के बाद पाया गया कि कोई अपराध नहीं हुआ'।

क्या था मामला

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और केकेआर के मैच के बाद शाहरुख पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड से गाली-गलौज की थी। इस घटना के बाद सोशल एक्टिविस्ट अमित मारू ने पुलिस में केस दर्ज कराया था कि शाहरुख ने अपने बच्चों के सामने गाली दी है।

इस पर शाहरुख ने पुलिस में अपना केस दर्ज कराया कि केकेआर के जीतने के बाद उनके बच्चे और उनके कुछ दोस्त स्टेडियम में आए। उस समय वहां के सिक्योरिटी गार्ड विकास दल्वी ने उन्हें स्टेडियम से जाने को कहा। अभिनेता ने पुलिस को बताया था कि किसी ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिससे वह आपा खो बैठे थे।   

Source : News Nation Bureau

wankhede stadium Shah Rukh Khan ipl
      
Advertisment