चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली हो या धोनी अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड परेशान करने वाला है

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का नॉक-आउट मैच होगा।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कोहली हो या धोनी अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड परेशान करने वाला है

भारत बनाम साउथ अफ्रीका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का नॉक-आउट मैच होगा। इस मै में जीतने वाली टीम सेमिफाइनल में पहुंचेगी तो हारने वाली टीम स्वदेश रवाना हो जाएगी। बारत और साउथ अफ्रीका अब तक 3 बार आईसीसीस चैंपियंस ट्रॉफी में एक-दूसरे से भिड़ी है। तीनों ही मौकों पर जी त भारत की ही हुई है।

Advertisment

2013 में भारत वे अफ्रीकी टीम को 13 रनों से मात दी थी तो वहीं 2002 में 10 रनों से हराया था जबकि 2000 में 95 रनों से शिकस्त दी थी।

क्विंटन डी कॉक से है खतरा
एक खिलाड़ी जो भारत और भारत के सेमिफाइनल में जाने के रास्ते में आ सकता है वो है क्विंटन डी कॉक। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का भारत के खिलाफ शानदार औसत है। क्विंटन डी कॉक ने 9 मौचों में भारत के खिलाफ 74.11 की औसत से रन बनाए हैं।

फाफ डु प्लेसिस का भी है बेहतर औसत
फाफ डु प्लेसिस का भी भारत के खिलाफ औसत अच्छा है। उनका एकदिवसीय कैरियर में औसत 43.49 है जबकि भारत के खिलाफ औसत 55.78 है।वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाज़ों की रन बनाने की औसत अफ्रीका के खिलाफ उनके कैरियर के औसत से कम ही है।

यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी: विराट कोहली ने दिए संकेत, अश्विन को मिल सकता है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका

विराट कोहली रोहित शर्मा और धोनी का औसत

कप्तान कोहली का कैरियर औसत 53.30 है जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका औसत महज 39.69 का है। वहीं रोहित शर्मा का कैरियर औसत 42.06 है तो विपक्षी टीम के खिलाफ 28. 88। यही हाल लगभग एम एस धोनी का है जिनका कैरियर में रन बनाने का औसत तो 51.02 है लेकिन अफ्रीका के खिलाफ 31.61 है।

ऐसे में भारती बल्लेबाज़ों को आज अपना सबकुछ देकर मैच खेलना होगा। इन रिकॉर्ड्स को भूलकर एक नया रिकॉर्ड बनाना होगा। आपको बता दे कि भारत खिताब बचाने उतरा है ऐसे में आज टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति है।

यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2017: राफेल नडाल ने वावरिंका को हराया तो अपने नाम कर जाएंगे ये अनूठा रिकॉर्ड

Source : Sankalp Thakur

INDIA s champions trophy
      
Advertisment