/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/14/57-viratkohli.jpg)
विराट कोहली (फोटो- ANI)
विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि गुरुवार को बांग्लदेश के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरेगी। यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना है।
भारत और बांग्लादेश अभ्यास मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं, जहां भारत ने जीत हासिल की थी। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने अच्छी गेंदबाजी की थी। कोहली ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप-बी के अंतिम मैच में उमेश को बाहर बिठा कर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 में जगह दी थी।
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा, 'अभ्यास मैच में हमने कई खिलाड़ियों को मौका दिया था और हर किसी ने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि उस टीम के खिलाफ पहले की टीम के साथ खेलें। अश्विन ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी मुझे बदलाव के लिए कोई वजह नहीं दिखती है।'
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर इंग्लैंड को कहा-अब कौन करेगा राज
उन्होंने कहा, 'टीम ने अच्छा खेल खेला था। मैं नहीं मानता कि टीम में बदलाव की जरूरत है।'
कोहली से जब पूछा गया कि पिछले मैचों में टीम के प्रदर्शन का भारतीय टीम पर असर पड़ेगा। इस पर कोहली ने तुरंत प्रक्रिया देते हुए कहा, 'हम इतने बड़े मैचों में अतीत के साथ मैदान पर नहीं जाते हैं। हम इस मैच को भी उसी तरह लेंगे जिस तरह पिछले मैच को लिया था। हमारी मानसिकता अलग नहीं होगी।'
उन्होंने कहा, 'इससे पहले भी हम इस तरह के मैच खेल चुके हैं लेकिन, इस खेल में किसी भी चीज की कोई गारंटी नहीं है। हमने लीग दौर में देखा है कि कई टीमों ने दूसरी टीमों को हैरान किया था।'
कोहली ने कहा, 'हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम जिस लय में हैं उसे मैच में बनाए रखने की कोशिश करेंगे।'
बांग्लादेश को खतरनाक टीम बताते हुए कोहली ने कहा कि उन्होंने बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि बांग्लादेश ने शानदार क्रिकेट खेली है और अपने खेल में सुधार किया है। इसका श्रेय उनकी टीम और उन खिलाड़ियों को जाता है जिन्होंने जिम्मेदारियां लीं।'
यह भी पढ़ें: युवराज सिंह के ट्वीट का जहीर खान ने दिया जवाब, पूछा- 'मेरी तरह फिल्डिंग क्यों कर रहे हो'
कोहली ने कहा, 'अपने दिन वह खतरनाक टीम है। कोई भी अपने विपक्षी को हल्के में नहीं ले सकता और बांग्लादेश ने तो अपने आप में काफी सुधार किया है।'
निचले क्रम को ज्यादा मौका न मिलने पर कहीं वो जरुरत पड़ने पर बिखर न जाए? इस सवाल से जवाब में कोहली ने कहा, 'नहीं इस बात की कोई चिंता नहीं है। एक बल्लेबाज के तौर पर आप मैच खत्म करना चाहते हो अभ्यास मैच में सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। केदार जाधव और हार्दिक पांड्या इस समय शानदार खेल रहे हैं।'
युवराज सिंह अगर इस मैच में खेलते हैं तो यह उनका 300वां एकदिवसीय मैच होगा। कोहली ने युवराज को इस पर बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत Vs बांग्लादेश सेमीफाइनल कोई जीते, युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड बनना तय है
कोहली ने कहा, 'मैं उन्हें बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह हमारे लिए और खेलें और अपनी मैच विजेता वाली पारियां खेलत रहें।'
कोहली ने कहा, 'युवराज का टीम में योगदान शानदार रहा है। वह मैच विजेता खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें काफी मैच जिताए हैं।'
HIGHLIGHTS
- भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को सेमीफाइनल का मुकाबला
- अश्विन को टीम में रखने पर बोले कोहली- बदलाव की कोई वजह नहीं दिखती
- युवराज खेलेंगे अपना 300वां वनडे मैच, सचिन, सौरव, द्रविड और अजहरुद्दीन की क्लब में होंगे शामिल
Source : IANS
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us