चैंपियंस ट्रॉफी 2017: सचिन, सहवाग, युवराज के बाद अब धवन-कोहली बना सकते हैं यह रिकॉर्ड

शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी वह वैसे ही खेल रहे हैं जैसे उस वक्त खेले थे जब भारत खिताब जीता था।

शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी वह वैसे ही खेल रहे हैं जैसे उस वक्त खेले थे जब भारत खिताब जीता था।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
चैंपियंस ट्रॉफी 2017: सचिन, सहवाग, युवराज के बाद अब धवन-कोहली बना सकते हैं यह रिकॉर्ड

शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी वह वैसे ही खेल रहे हैं जैसे उस वक्त खेले थे जब भारत खिताब जीता था। आज के मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शिखर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisment

वह चैंपियंस ट्रॉफी में 1000 रन का आंकड़ा छूने वाले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में आज होने वाले मैच में शिखर जैसे ही 32 रन और जोड़ेंगे वह इस रिकॉर्ड की सूची में अपना नाम शामिल कराने में कामयाब हो जाएंगे।

अगर वह आज 32 रन बना लेते हैं तो आईसीसी टूर्नामेंटों में 1000 रन बनाने वाले वह 5वें भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएंगे। शिखर धवन से पहले सचिन तेंदुलकर ने 2718 रन, सौरव गांगुली 1671 रन, राहुल द्रविड़ 1487 रन, वीरेंद्र सहवाग 1232 रन, युवराज सिंह 1069 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: चैम्पियंस ट्रॉफी: विराट कोहली ने दिए संकेत, अश्विन को मिल सकता है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका

फिलहाल 15 मैचों में शिखर धवन ने 968 रन हैं। उनके अलावा कोहली भी आज यह कारनामा कर सकते हैं। विराट कोहली ने 27 मैचों में 939 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2017: राफेल नडाल ने वावरिंका को हराया तो अपने नाम कर जाएंगे ये अनूठा रिकॉर्ड

Source : News Nation Bureau

Virat Kohli South Africa INDIA shikhar-dhawan
      
Advertisment