ये हैं T20I में भारत को सबसे ज्यादा मैच जिताने वाले कप्तान, नंबर-3 पर हैं सूर्यकुमार यादव का नाम

टी-20 विश्व कप में 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं.

टी-20 विश्व कप में 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है. वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
captains who have won most matches for India in T20Is

सूर्यकुमार यादव Photograph: (Image Source: AFP)

T20I Record: क्रिकेट में टी-20 फॉर्मेट फैंस का पसंदीदा फॉर्मेट बनता जा रहा है, क्योंकि इसमें एक ओर बल्लेबाज हर गेंद पर चौके-छक्के लगाने की ओर देखता है. तो वहीं, गेंदबाज हर गेंद पर विकेट की तलाश में रहता है. भारत ने अब तक 2 टी-20 विश्व कप जीते हैं और एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम सेमीफाइनल में है और खिताबी जीत के लिए तैयारी में है. मगर, क्या आपको मालूम है कि भारत को सबसे ज्यादा टी-20 मैच जिताने वाले कप्तान कौन से हैं? अगर नहीं, तो आइए आपको टॉप-5 कप्तानों के बारे में बताते हैं...

Advertisment

5- हार्दिक पांड्या

भारत को सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में जीत दिलाने वाले कप्तानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम आता है. बुमराह ने 2022 से 2023 तक महज 16 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिसमें 10 मैचों में भारत को जीत दिलाई और 5 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. एक मैच बेनतीजा रहा.

4- विराट कोहली

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. कोहली ने 2017 से 2021 तक 50 टी-20 आई मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 30 मैचों में भारत को जीत दिलाई और 16 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. 2 मैच टाई रहे और 2 मैच बेनतीजे रहे.

3- सूर्यकुमार यादव

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. सूर्या ने 2023 से 2026 में अब तक भारत के लिए 50 टी-20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 38 मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई है, जबकि 8 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. 2 मैच टाई रहे और 2 मैच बेनतीजे रहे.

2- एमएस धोनी

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम आता है. माही ने  2007 से 2016 तक 72 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 41 मैचों में भारत को जीत दिलाई, जबकि 28 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, एक मैच टाई रहा और 2 मैच बेनतीजे रहे.

1- रोहित शर्मा

टीम इंडिया को सबसे ज्यादा टी-20 मैच जिताने रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. हिटमैन ने 2017 से 2024 तक 62 टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 49 मैचों में भारत को जीत दिलाई और 12 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-5 में 2 कैरेबियाई खिलाड़ी शामिल

Virat Kohli Rohit Sharma SURYAKUMAR YADAV
Advertisment