हॉकी में कांस्य पदक महज शुरुआत, सुधार की संभावना : विवेक सागर प्रसाद
हॉकी में कांस्य पदक महज शुरुआत, सुधार की संभावना : विवेक सागर प्रसाद
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद जिन्हें एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2020/21 के लिए नामित किया गया है, उन्होंने मंगलवार को कहा कि एक ही वर्ग में दो बार में नामित होना उनके लिए सुखद एहसास है।यह युवा खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। 21 साल की उम्र में ओलंपिक मेडलिस्ट बनने के एहसास के बारे में बात करते हुए प्रसाद ने कहा, मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं ओलंपिक पदक विजेता टीम का हिस्सा हूं। यह हर एथलीट का सपना होता है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरा यह सपना 21 साल की उम्र में पूरा हो गया।
उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दोबारा होगा। मुझे इस बारे में देर रात पता चला जब मैंने अपने दोस्तो के संदेश देखे जिसमें इन्होंने मुझे बधाई दी।
टोक्यो में कांस्य पदक के प्रदर्शन पर प्रसाद ने कहा कि भारतीय हॉकी के लिए यह महज एक शुरुआत है।
प्रसाद ने कहा, हमें लगता है कि यह महज शुरुआत है और अभी भी सुधार की गुंजाइश है। हमने अपने स्तर को बढ़ाया है और हमें और भी बेहतर करना है। हमारे रास्ते में जो भी आएगा हम उस चीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां