T20 World Cup 2026 से पहले 3 टीमों को हुआ भारी नुकसान, जानिए क्या है पूरा मामला

T20 World Cup 2026 : आज से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. उससे पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है.

T20 World Cup 2026 : आज से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. उससे पहले भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
T20 World Cup 2026 warm up match full schedule

T20 World Cup 2026 warm up match full schedule

T20 World Cup 2026 की शुरुआत आज यानी 7 फरवरी से होने वाली है. ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाने वाला है. पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेला जाने वाला है. उससे पहले ही 3 बड़ी टीमों को भारी नुकसान हुआ है. इसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका की टीमें शामिल हैं. इन टीमों के तीन स्टार खिलाड़ी अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. आइए इन सभी खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Advertisment

पिछले 24 घंटे ये 3 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

दरअसल, पिछले 24 घंटे में इन तीन टीमों ने अपने 3 बड़े खिलाड़ियों को खो दिया है. अब वो टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे. चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड, भारत के हर्षित राणा और श्रीलंका के  इशान मलिंगा इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

ये दो खिलाड़ी स्क्वाड में हुए शामिल

भारत ने हर्षित राणा की जगह पर मोहम्मद सिराज को मौका दिया है, जिन्होंने 16 टी20 मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं. श्रीलंका ने इशान मलिंगा की जगह पर प्रमोद मदुशन को मौका दिया है, जिन्होंने 8 टी20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. 

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह पर किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है. टीम ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शॉन एबॉट को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम के साथ रखा है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड - इंडिया की अपडेटेड टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका का स्क्वाड - दासुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा, दुश्मंता चमीरा, कुसल मेंडिस, वानिंदु हसारंगा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, प्रमोद मदुशन, पाथुम निसांका, महीश तीक्षणा, कामिल मिसारा, दुनिथ वेलालागे, पवन रथनायके, मथीशा पथिराना.

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026 में आज पहले दिन होंगे 3 मुकाबले, जानिए कितने बजे किन टीमों के बीच होगी टक्कर

Team India T20 world Cup 2026
Advertisment