मोहम्मद शमी के अलावा ये 5 क्रिकेटर 'महिलाओं को लेकर' रह चुके हैं विवादों में

इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स ऐसी विवादों में फंस चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में जो इस तरह के मामले की वजह से विवादों में रहे

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
मोहम्मद शमी के अलावा ये 5 क्रिकेटर 'महिलाओं को लेकर' रह चुके हैं विवादों में

क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा और विवाहेत्तर संबंध का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद उनके व्यक्तिगत जीवन के अलवा व्यवसायिक जीवन भी खतरे में है। बीसीसीआई ने सालाना अनुबंध में उनके नाम पर रोक लगा दी है।

Advertisment

इससे पहले भी कई क्रिकेटर्स ऐसी विवादों में फंस चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में जो इस तरह के मामले की वजह से विवादों में रहे हैं

शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पीनर शेन वार्न ने दुनिया भर में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। अच्छे-अच्छे बल्लेबाज़ उनकी गेंद पर चकमा खा जाते थे। अपनी गेंदबाजी के अलावा अगर शेन वार्न को किसी चीज के लिए सबसे ज्यादा याद किए जाते हैं तो वह है 'सेक्स स्कैंडल्स कांड'।

शेन वॉर्न पर डोना राइट नाम की एक नर्स ने हरैसमेंट का आरोप लगाया था। वॉर्न पर मेलबर्न में सेक्स वर्कर के साथ संबंध बनाने का भी आरोप लगा था। अपनी गर्लफ्रेंड लिज हर्ले के साथ भी शेन वॉर्न विवादों के कारण सुर्खियों में रहे थे।

शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के धमाकेदार बल्लेबाज़ 'बूम-बूम अफरीदी' भी लड़कियों को लेकर बोर्ड द्वारा प्रतिबंध झेल चुके हैं। शाहिद अफरीदी और उनके दो साथी खिलाड़ियों को 2000 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराची के एक होटल के कमरे में कई लड़कियों के साथ देखा गया था।

इस घटना पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर रोक लगा दी थी।

केविन पीटरसन

अक्सर किसी न किसी विवाद में फंसने वाले इंग्लैंड के केविन पीटरसन पर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड वैनिसा निम्मो ने गंभीर आरोप लगाया था। निम्मो ने केविन पीटरसन को सेक्स एडिक्ट करार दिया था। उन्होंने केविन पीटरसन के साथ अपने अंतरंग रिश्ते से जुड़े डिटेल्स भी सार्वजनिक कर दिए थे।

अमित मिश्रा

भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा भी इस तरह के विवादों में फंस चुके हैं। 2015 में उनकी महिला मित्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें बेंगलुरु पुलिस के समक्ष पेश होने पर मजबूर कर दिया था। तब उनकी दोस्त बताई जा रही महिला ने मिश्रा पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया था। इस वाकया से अमित के छवी को काफी नुकसान पहुंचा था।

क्रिस गेल

क्रिस गेल दुनिया भर में अपने अक्रामक बल्लेबाजी को लेकर जाने जाते हैं। हर कोई जानता है कि उन्हें पार्टी करना बेहद पसंद है और अक्सर वह इस कारण विवादों में आ जाते हैं।

क्रिस गेल पर साल 2012 में श्रीलंका में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान तीन ब्रिटिश महिलाओं के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। इसके बाद इस मामले ने खूब तूल पकड़ा था।

Source : News Nation Bureau

Mohammad Shami cricket controversy Hasin Jahan amit mishra shane warn
      
Advertisment