शेन वार्न (फाइल फोटो)
अक्सर विवादों में रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वार्न नई मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।
एक पोर्न स्टार ने उन पर लंदन की एक नाइट क्लब में मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वालीं वैलेरी फॉक्स ने ट्विटर पर चोट की तस्वीरें साझा की और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
फॉक्स ने ट्विटर पर लिखा, 'एक औरत पर हाथ उठाने के बाद क्या आप खुद पर गर्व महसूस कर रहे हैं?'
बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है। साथ ही पुलिस सेंट्रल लंदन के लोलुस मेफेयर के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: विराट का सचिन तेंदुलकर से तुलना करना, कितना सही कितना गलत
Proud of yourself? Hitting a woman? Vile creature. pic.twitter.com/RRnn3Ycfjp
— Valerie Fox (@ValerieFoxxx) September 23, 2017
वार्न इससे पहले भी कई बार विवादों में फंस चुके हैं। साल 2000 में उन्हें एक ब्रिटिश नर्स को अश्लील मैसेज करने के आरोप के बाद उपकप्तानी का पद गंवाना पड़ा था।
वार्न को 2005 में अपनी पत्नी सिमोने कैलहेन से अलग होना पड़ा था। वॉर्न पर पत्नी ने धोखा देने का आरोप लगाया था।
साल 2007 में दोनों साथ आए लेकिन एक बार फिर वार्न की पत्नी उनसे अलग हो गईं। हाल में वार्न का नाम 32 साल की ऑस्ट्रेलियाई मॉडल एमिली सियर्स से जुड़ा था।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को हरा कर जब 10 साल पहले भारत बना था पहले T20 वर्ल्ड कप का चैम्पियन
HIGHLIGHTS
- ऑस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वॉर्न कई बार रह चुके हैं विवादों में
- हाल में वार्न का नाम 32 साल की ऑस्ट्रेलियाई मॉडल से जुड़ा, पत्नी लगा चुकी हैं धोखा देने का आरोप
Source : News Nation Bureau