AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने खड़ा किया 164 रनों का लक्ष्य, जॉर्जिया वोल ने लगाया अर्धशतक

AUS W vs IND W: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. जहां, पहले बैटिंग करने आई कंगारू टीम ने भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया है.

AUS W vs IND W: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है. जहां, पहले बैटिंग करने आई कंगारू टीम ने भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
AUS W vs IND W

AUS W vs IND W

AUS W vs IND W: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच दूसरा टी-20 मैच केनबरा के मेनुका ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि भारत 164 रन बनाकर मैच जीत पाता है या फिर कंगारू टीम जीत दर्ज करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचाती है.

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया ने दिया 164 रनों का लक्ष्य

कैनबेरा में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 163 रन बना लिए. कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ी पारी सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने खेली. बोल 57 गेंदों पर 88 रन बनाकर आउट हो गईं और शतक से चूक गईं. वहीं, बेथ मूनी ने 39 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली.

भारत की ओर से हुई सधी हुई गेंदबाजी

दूसरे टी-20 मैच में भारत की ओर से सधी हुई गेंदबाजी देखने को मिली, जहां 7 गेंदबाजों ने गेंदबाजी में हाथ आजमाए. अरुणधति रेड्डी ने 2 विकेट और रेनुका सिंह ठाकुर एक विकेट लेने में कामयाब हुईं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की 2 बल्लेबाज रन आउट हुईं, जिसमें एलिसा पैरी 7 रन बनाकर आउट हुईं. तो वहीं, जॉर्जिया वेरेहम बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गईं.

आपको बता दें, 3 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच सिडनी में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. अब इस मैच को जीतकर भारतीय टीम 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज को बराबरी पर लगाना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: किन 3 मैदान पर भारत खेलेगा अपने सुपर-8 के मैच, जानिए कैसा है यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड

aus-vs-ind
Advertisment