पैरालंपिक (तीरंदाजी) : हरविंदर ने भारत के लिए तीरंदाजी में जीता पहला पदक, हासिल किया कांस्य
पैरालंपिक (तीरंदाजी) : हरविंदर ने भारत के लिए तीरंदाजी में जीता पहला पदक, हासिल किया कांस्य
टोक्यो:
भारत के पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में कांस्य पदक अपने नाम किया।हरविंदर ने शुक्रवार को यूमेनोशिमा फाइनल फील्ड में शूटआउट में दक्षिण कोरिया के किन मिन सू को 6-5 से हराया।
हरविंदर रैंकिंग राउंड में 21वें स्थान पर रहे थे और उन्होंने सेमंीफाइनल में अमेरिका के केविन माथेर से मिली हार से पहले तीन एलिमिनेशन मुकाबले जीते।
भारत का पैरालंपिक में तीरंदाजी इवेंट में यह पहला पदक है और टोक्यो पैरालंपिक में दिन का तीसरा तथा कुल 13वां पदक है।
कांस्य पदक मुकाबले में हरविंदर ने पहला सेट 26-24 से अपने नाम किया लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 29-27 से अपने नाम किया।
तीसरे सेट में हरविंदर ने 28 का स्कोर किया जबकि किम 25 का स्कोर ही कर सके। हरविंदर ने 4-2 की बढ़त ली और उन्हें पदक जीतने के लिए अगला राउंड अपने नाम करने की जरूरत थी। लेकिन चौथे सेट में दोनों तीरंदाजों ने 25-25 का स्कोर किया और दोनों को एक-एक अंक मिला।
पांचवें सेट में हरविंदर ने 26 का स्कोर किया लेकिन किम ने उनसे एक अंक ज्यादा का स्कोर कर मुकाबले को शूटआउट तक पहुंचाया।
शूटआउट में किम ने आठ का जबकि हरविंदर ने 10 का शॉट खेला। इसी तरह भारत ने पहली बार तीरंदाजी में पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता।
भारत ने इस टोक्यो पैरालंपिक में अबतक दो स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए हैं।
-- आईएएनएस
एसकेबी/आरजेएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य