Alyssa Healy ने फेयरवेल मैच में खेली मैराथन पारी, टीम इंडिया के खिलाफ रिटायरमेंट से पहले बनाए 158 रन

Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एलिसा हीली ने अपने फेयरवेल मैच में शतक लगा दिया है. उन्होंने होबार्ट में भारत के खिलाफ 158 रनों की मैराथन पारी खेली है.

Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एलिसा हीली ने अपने फेयरवेल मैच में शतक लगा दिया है. उन्होंने होबार्ट में भारत के खिलाफ 158 रनों की मैराथन पारी खेली है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Alyssa Healy

Alyssa Healy Photograph: (X/BCCI)

Alyssa Healy: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने अपने फेयरवेल मैच में शानदार शतकीय पारी खेली है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट से पहले टीम इंडिया के लिए खिलाफ 158 रनों की मैराथन पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अब हीली ऑस्ट्रेलिया के लिए येलो कलर में नजर नहीं आएंगी. उनके फेयरवेल मैच में उनके पति और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी मैदान पर पहुंचे हैं.

Advertisment

एलिसा हीली को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए जब एलिसा हीली पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर आईं तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

एलिसा हीली ने खेली मैराथन पारी

इस मैच में पारी की शुरुआत करने के लिए हीली पीबी लिचफील्ड के साथ आईं. एलिसा हीली ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 49 बॉल में 8 चौकों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने 79 बॉल में 18 चौकों के साथ 100 पूरे कर शतक लगाया. उन्होंने 150 रन तक पहुंचने के लिए 95 बॉल ली और 24 चौके व 6 छक्के लगाए. 

एलिसा हीली की पारी को स्नेह राणा ने समाप्त किया. हीली 98 बॉल में 27 चौके और 2 छक्कों के साथ 158 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. उनके अलावा जॉर्जिया बॉल ने 62 रन बनाए. बैथ मूनी अब तक 80 रन बना चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 43.4 ओवर में 4 विकेट पर 344 रन बना लिए हैं.

ये भी पढ़ें :IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीती वनडे सीरीज, जॉर्जिया वॉल ने ठोका तूफानी शतक

Australia Women vs India Women Alyssa Healy Retirement Alyssa Healy
Advertisment