सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभालेंगे रहाणे
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभालेंगे रहाणे
मुंबई:
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभालेंगे, जबकि 2020-21 में अपनी कप्तानी में टीम को विजय हजारे का खिताब दिलाने वाले पृथ्वी शॉ उपकप्तान होंगे। मुंबई क्रिकेट संघ ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।रहाणे की कोशिश टूर्नामेंट में खोई फॉर्म को वापस हासिल करने पर होगी। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट मैचों में महज 109 रन बनाए थे। उन्हें आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक भी मैच में एकादश में शामिल नहीं किया गया था।
मुंबई की टीम कर्नाटक, सर्विसेस, बंगाल, छत्तीसगढ़ और बड़ोदा के साथ ग्रुप बी में है। मुंबई के लीग मुकाबले चार नवंबर से गुवाहाटी में होंगे।
मुंबई की टीम इस प्रकार है :
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ (उपकप्तान), आदित्य तारे, शिवम दुबे, तुषार देशपांडे, सरफराज खान, प्रशांत सोलंकी, शम्स मुलानी, अथर्व अंकोलेकर, धवल कुलकर्णी, हार्दिक तमोरे, मोहित अवस्थी, सिद्धेश लाड, साईराज पाटिल, अमन खान, अरमान जाफर, यशस्वी जायसवाल, तनुश कोटियन, दीपक शेट्टी और रोयस्तान डियास।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए