logo-image

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

Updated on: 17 Dec 2021, 06:30 PM

ढाका:

भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को यहां मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम में एशियाई चैंपियसं ट्रॉफी 2021 के मैच में चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया।

हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागने की शुरुआत की, जिससे हाफ टाइम में भारत 1-0 की बढ़त के साथ आगे बढ़ गया। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने तीसरे क्वार्टर में गोल मारकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

हालांकि, पाकिस्तान मैच में एक गोल करने में कामयाब रहा, क्योंकि जुनैद को सर्कल में एक पास मिला, जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया।

इसके बाद, हरमनप्रीत द्वारा मैच के अंत में एक और गोल करने के बाद भारत ने चौथे क्वार्टर में अपनी जीत दर्ज की।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.