ट्रॉफी जीतने की खुशी में अजमेर में हुई आतिशबाजी, तभी मोबाइल की दुकान में लग गई आग, मौके पर पहुंचा दमकल

T20 World Cup 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल है. वहीं, अजमेर में भी जश्न के दौरान आतिशबाजी हो रही थी, तभी वहां आग लग गई.

T20 World Cup 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल है. वहीं, अजमेर में भी जश्न के दौरान आतिशबाजी हो रही थी, तभी वहां आग लग गई.

author-image
Sonam Gupta
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. भारत की इस खिताबी जीत का जश्न हर तरफ मनाया जा रहा है. भारत में जगह-जगह पटाखे जलाए जा रहे हैं और बैंड-बाजे बज रहे हैं. मगर, इन सबके बीच अजमेर की एक दुकान में आतिशबाजी के कारण आग लग गई.

Advertisment

अजमेर में दुकान में लगी आग

मैच की खुशी में की गई आतिशबाजी के दौरान केसरगंज स्थित गणपति मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी भीषण आग उसके नीचे ही दुकानदार द्वारा ही एलईडी लगाकर किया जा रहा था मैच का प्रसारण काफी भीड़ होने की वजह से यहां आतिशबाजी भी की गई थी और इस आतिशबाजी के चलते दुकान के थर्ड फ्लोर पर लगी आग. फायर बिग्रेड की गाड़िया आग बुझाने का कर रही है प्रयास.

T20 World Cup
Advertisment