/newsnation/media/media_files/2026/02/19/afghanistan-cricket-team-2026-02-19-22-34-24.jpg)
Afghanistan Cricket Team Photograph: (AFP)
AFG vs SL: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपना सफर खत्म किया है. अफगानिस्तान की टीम सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी. अपने आखिरी ग्रुप मैच में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 200 रन बनाए थे. जवाब में कनाडा की टीम 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी.
कनाडा की खराब बल्लेबाजी
अफगानिस्तान के दिए 201 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा ने 48 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. कनाडा के लिए हर्ष ठाकर ने सबसे ज्यादा 24 गेंद पर 30 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और एक छक्का निकला. साद बिन जफर 26 गेंद पर 28 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौका और एक छक्का लगाया. जबकि युवराज सामरा 17 रन, दिलप्रीत बाजवा 13 रन और निकोलस किर्टन 10 बनाए. इसके अलावा कनाडा का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका.
मोहम्मद नबी ने लिए 4 विकेट
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट हासिल किए. अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान को एक-एक सफलता मिली.
Clinical Afghanistan finish their #T20WorldCup 2026 campaign on a high in Chennai 👌
— ICC (@ICC) February 19, 2026
📝: https://t.co/kuKdMlKqlQpic.twitter.com/iIpXnA24Fy
इब्राहिम जादरान ने खेली नाबाद 95 रनों की पारी
अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 200 रनों का स्कोर खड़ा किया. इब्राहिम जादरान ने 56 गेंदों पर नाबाद 95 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 5 छक्का निकला. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वहीं सेदिकुल्लाह अटल 32 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 44 रन बनाए. इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज 20 गेंद पर 5 चौके की मदद से 30 रन बनाए.
A clinical knock from Ibrahim Zadran sees Afghanistan sign off from #T20WorldCup on a high 👌
— ICC (@ICC) February 19, 2026
He's the @aramco POTM 🎖️ pic.twitter.com/bN74ashgPS
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारत का सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकता है जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को रौंदा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us