तो इस Independence Day लेह में झंडा फहराएंगे एम एस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे.

author-image
vineet kumar1
New Update
तो इस Independence Day लेह में झंडा फहराएंगे एम एस धोनी

तो इस Independence Day लेह में झंडा फहराएंगे एम एस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे.

Advertisment

सेना के एक अधिकरी ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय सेना के ब्रैंड एंबेसडर हैं. वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं. वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं. वह 15 अगस्त तक घाटी में तब तक रहेंगे.’

और पढ़ें: सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ही नहीं यह 7 खिलाड़ी भी सेना में कर चुके हैं काम, तस्वीरों में देखें

हालांकि अधिकारी ने यह नहीं बताया कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 15 अगस्त को किस स्थान पर तिरंगा फहराएंगे. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडो यूनिट में तैनात हैं.

उनके बारे में ऐसी भी खबरें आई थीं कि उनकी तैनाती घाटी के अवंतीपोरा में हुई है. इस दौरान वह पट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी भी करेंगे. बताया जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करेंगे. इसमें उनकी वर्दी, एके 47 और सामान का वजन शामिल है.

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने पहले ही बता दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे. सैन्य ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उन्होंने सेनाध्यक्ष विपिन रावत से अनुमति भी ली थी.

और पढ़ें: क्रिस गेल की ऐसी बल्‍लेबाजी पर नहीं होगा आपको भरोसा, ब्रायन लारा का रिकार्ड तोड़ा

भारतीय टीम के पहले पहले कप्तान कर्नल सीके नायुडू 1923 में होल्कर राजा के न्योते पर इंदौर पहुंचे थे. उनकी सेना में उन्हें कर्नल का पद दिया गया था. इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल हेमू अधिकारी का टेस्ट करियर दूसरे विश्व युद्ध के कारण देर से शुरू हुआ. इसके अलावा सर डॉन ब्रैडमैन ने भी सेना में काम किया है.

Source : IANS

MS Dhoni Leh MS dhoni in Kashmir MS dhoni army
      
Advertisment