LIVE CWG 2018 11TH DAY: 26 गोल्ड, 20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज के साथ कुल 66 पदकों पर भारत का कब्जा
भारत ने अब तक कुल 65 मेडल हासिल कर लिए हैं। जिसमें 26 गोल्ड, 19 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
नई दिल्ली:
वर्ल्ड नम्बर-1 भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में उलटफेर का शिकार होना पड़ा और इस कारण वह स्वर्ण पदक से चूक गए।
श्रीकांत को मलेशिया के दिग्गज ली चोंग वेई ने मात देकर राष्ट्रमंडल खेलों का पांचवां स्वर्ण पदक हासिल किया। इस कारण भारतीय खिलाड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
वर्ल्ड नम्बर-7 ली ने श्रीकांत को एक घंटे और पांच मिनट तक चले मैच में 19-21, 21-14, 21-14 से मात देकर जीत हासिल की।
इससे पहले भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ ने पुरुषों की एकल वर्ग स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। शरथ ने कांस्य पदक के लिए खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के सैमुएल वॉकर को मात दी।
आज का सबसे बड़ा मेडल बारत के लिए बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जीता। भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम दिन रविवार को महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
साइना ने फाइनल में हमवतन पी.वी सिंधु को मात दी। ऐसे में इस स्पर्धा का रजत पदक भी भारत को ही मिला है। सायना ने भारत की झोली में 26वां स्वर्ण पदक डाला।
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने सिंधु को 56 मिनट तक चले इस मैच में 21-18, 23-21 से मात देकर राष्ट्रमल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
साइना ऐसे में राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।
इससे पहले आज सुबह भारत की टेबल टेनिस मिश्रित युगल जोड़ी मनिका बत्रा और साथियान गणाशेखरन ने आखरी दिन भारत की झोली में पहला मेडल डाला था। उन्होंने टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है।
मनिका-साथियान की जोड़ी ने मिश्रित युगल स्पर्धा के कांस्य पदक के लिए खेले गए इस मैच में अपनी हमवतन अचंता शरथ और मौमा दास की जोड़ी को मात दी। मनिका और साथियान की जोड़ी ने शरथ-मौमा को एकतरफा मुकाबले में 3-0 (11-6, 11-2,11-4) से हराकर इन खेलों का पहला कांस्य पदक हासिल किया।
इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों का 10वां दिन भारत के लिए स्वर्णिम दिन रहा। भारत ने आज 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते। भारत ने अब तक कुल 65 मेडल हासिल कर लिए हैं। जिसमें 26 गोल्ड, 19 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
LIVE अपडेट्स
# इसी का साथ अब भारत का सफर 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में खत्म हो गया है। भारत ने कुल 66 पदक जीते जिसमें 26 गोल्ड मेडल शामिल है। भारत पदकतालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
#बैडमिंटन: सात्विक रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी को मेंस डबल्स में सिल्वर मेडल जीता।
#बैडमिंटन: गोल्ड मेडल के लिए जारी मुकाबले में भारत के सात्विक रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी को पहले गेम में इंग्लैंड के मार्कस ऐलिस और क्रिस लैंग्रिज ने 13-21 से हराकर 0-1 की लीड ली
#ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। अब राष्ट्रमंडल खेल अपने अंतिम चरण में है। भारत के पास एक और गोल्ड जीतने का मौका है। मैन्स डबल्स में भारत के सात्विक और चिराग की जोड़ी गोल्ड मेडल के लिए इंग्लैंड के मार्कस और क्रिस की जोड़ी की चुनौती को पार करना होगा।
# भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में मलयेशिया के ली चोंग वेई ने 21-19, 14-21 और 14-21 से हराया। श्रीकांत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
#दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने महिला युगल में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में उन्हें न्यू जीलैंड की जोएले किंग और अमांडा की जोड़ी ने 0-2 से हराया।
#गोल्ड मेडल के लिए जारी पुरुष वर्ग के एकल मुकाबल में भारत के किदांबी श्रीकांत के खिलाफ मलयेशिया के ली चोंग वेई ने दूसरा गेम में 14-21 से जीत दर्ज की।
#टेबल टेनिस: अचंता शरथ कमल ने सिंगल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने इंग्लैंड के सैमुअल वॉकर को 11-7, 11-9, 9-11, 11-6 और 12-10 से हराया।
#भारत के किदांबी श्रीकांत ने मलयेशिया के ली चोंग वेई को पहले गेम में 21-19 से हराकर 1-0 की लीड ले ली है।
#किदांबी 4-12 से पहले गेम में आगे हैं।
#मलेशिया के ली चोंग वे के साथ भारत के किदांबी श्रीकांत का मुकाबला शुरू हो गया है। इस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले भारत को एक और गोल्ड की उम्मीद है।
#साइना नेहवाल ने पीवी सिंधु को 21-18, 23-21 से हराकर जीता महिला एकल वर्ग का गोल्ड मेडल, पीवी सिंधु को सिल्वर मेडल।
# अब स्कोर 19-19 हो गया है। दूसरा गेम बेहद रोमांचक हो गया है।
#दूसरे गेम में साइना ने जोरदार वापसी की है। सायना ने तीन पॉइंट्स लगातार हासिल किए हैं। अभी सिंधु 15-13 से लीड कर रही हैं
# दूसरे गेम में पीवी सिंधु 11-8 से आगे हैं।
# पहला गेम हारने के बाद अब पीवी सिंधु आक्रमक नजर आ रही हैं। उन्होंने साइना पर 5-7 से बढ़त बना ली है।
# बैडमिंटन के महिला सिंगल्स में भारत की इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। साइना नेहवाल ने पहले गेम को 21-18 से जीतकर 1-0 की लीड ले ली है।
# भारत को 11वें दिन पहला मेडल मिल गया है। टेबल टेनिस में मनिका बत्रा और साथियान की जोड़ी ने भारत की ही शरत कमल और मोमा दास की जोड़ी को 11-6,11-2,11-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी