CWG 2018: महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, भारत ने चौथे दिन हासिल किए 3 गोल्ड
ऑस्ट्रलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को भारत के हिस्से में तीन और गोल्ड मेडल आ गए।
highlights
- राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत के कुल सात गोल्ड मेडल हो गए हैं
- रविवार को पूनम यादव, मनु भाकर, और महिला टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड
- भारत 7 गोल्ड सहित कुल 12 पदकों के साथ अंक तालिका चौथे स्थान पर बरकरार है
गोल्ड कोस्ट:
ऑस्ट्रलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को भारत के हिस्से में तीन और गोल्ड मेडल आ गए।
चौथे दिन के खेल खत्म होने के बाद राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत के कुल सात गोल्ड मेडल हो गए हैं। अंक तालिका में भारत 7 स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल 12 पदकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है।
रविवार को सबसे पहले भारत की पूनम यादव ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 69 किलोवर्ग भार स्पर्धा में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया।
बता दें कि अब तक भारत को पांच स्वर्ण पदक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में ही मिले हैं। पूनम ने कुल 222 किलो का भार उठाया था।
वहीं निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हरियाणा की 16 साल की निशानेबाज मनु भाकर ने भारत को छठा स्वर्ण पदक दिलाया। मनु भाकर ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड जीतकर अपनी क्षमता को साबित कर दिया।
निशानेबाजी की इसी स्पर्धा में दिग्गज निशानेबाज हीना सिद्धू को रजत पदक हासिल हुआ। मनु को इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल हुए थे और हीना सिद्धू को 234 अंक हासिल हुए थे।
वहीं चौथे दिन भारतीय महिलाओं ने लगातार अपना परचम लहराते हुए टेबल टेनिस में भी ऐतिहासिक गोल्ड हासिल कर लिया।
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेल गए फाइनल में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से मात दी।
बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस में भारत का यह पहला गोल्ड है। इससे पहले टेबल टेनिस के फाइनल में भारत ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में जगह बनाई थी।
भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने रविवार को कैरारा स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित पुरुषों की 94 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत की झोली में तीसरा कांस्य पदक डाला।
वहीं भारतीय निशानेबाज रवि कुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और उनका पदक पक्का हो गया है।
और पढ़ें: CWG 2018: रवि कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Lara Dutta on Trollers: बुड्ढी और मोटी कहकर ट्रोल करते हैं लोग, रणनीति एक्ट्रेस लारा दत्ता ने बयां किया दर्द
-
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने बच्चे पैदा करने को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जल्द करेंगी ऐसा काम
-
Ayush Sharma Trolling: 'मुझे जानवर जैसा समझा...'ट्रोलर्स के कमेंट्स पर रो पड़े आयुष शर्मा, कह दी इतनी बड़ी बात
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी