CWG 2018 : कुश्ती में भारत के सोमवीर ने 86 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता
भारत के सोमवीर ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को पुरुषों की कुश्ती की फ्री स्टाइल स्पर्धा के 86 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया है।
गोल्ड कोस्ट:
भारत के सोमवीर ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को पुरुषों की कुश्ती की फ्री स्टाइल स्पर्धा के 86 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया है। सोमवीर ने कांस्य पदक के मैच में रोचक मुकाबले में कनाडा के एलेक्जेंडर मूरे को 7-3 से मात देते हुए कांसा हासिल किया।
सोमवीर ने मैच का शुरुआत में एक अंक हासिल किया। एलेक्जेंडर ने हालांकि वापसी करते हुए सोमवीर को औरेंज घेरे से बाहर किया और दो अंक लिए।
कनाडाई खिलाड़ी के पास 3-1 की बढ़त थी, लेकिन सोमवीर ने वापसी करेत हुए दो अंक लिए और स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अंक लेकर अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया साथ ही अपने मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त को बनाए रख कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
और पढ़ें: IPL 2018: आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले राहुल कौन हैं
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें