CWG 2018: एथलेटिक्स में तोड़ा मिल्खा सिंह का रिकार्ड, फिर भी पदक से चूके अनस

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूक गए।

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूक गए।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
CWG 2018: एथलेटिक्स में तोड़ा मिल्खा सिंह का रिकार्ड, फिर भी पदक से चूके अनस

भारतीय धावक मोहम्मद अनस

भारतीय धावक मोहम्मद अनस यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर भी पदक से चूक गए। वह फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 45.31 सेकेंड का समय निकाला।

Advertisment

मोहम्मद अनस ने फ्लाइंग सिक्ख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा। मिल्खा सिंह ने 1958 में आयोजित ब्रिटिश एंपायर और राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 440 मी. स्पर्धा में 46.6 में पूरा कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

मंगलवार को हुई 400 मी. स्पर्धा में बोट्सवाना के इसाक माकवाला ने स्वर्ण जीता। इसाक ने 45.09 सेंकेंड के समय में रेस को पूरा किया। स्पर्धा का रजत भी इसाक के हमवतन बाबोलोकी थेबे को नाम रहा जिन्होंने 44.35 सेकेंड के समय में रेस को पूरा किया।

जमैका के जेवान फ्रांसिस ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे। उन्होंने 45.11 सेकेंड का समय निकाला।

इससे पहले मोहम्मद अनस ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिल्खा सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की थी और फाइनल में क्वालिफाई किया था।

यह भी पढ़ें : CWG 2018: भारत को मिला 11वां गोल्ड, जानें कैसा रहा छठा दिन

(IANS इनपुटस के साथ)

Source : News Nation Bureau

commonwealth games 2018 cwg 2018 Mohammad Anas Yahiya break record
      
Advertisment