CWG 2018 : टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में हारी कमल-साथियान की जोड़ी, रजत से करना पड़ा संतोष

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन टेबल टेनिस के फाइनल में भारतीय जोड़ी अचंता शरथ कमल और साथियान गणानसेकरन को हार मिली। इस हार के बाद भारतीय जोड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन टेबल टेनिस के फाइनल में भारतीय जोड़ी अचंता शरथ कमल और साथियान गणानसेकरन को हार मिली। इस हार के बाद भारतीय जोड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
CWG 2018 : टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में हारी कमल-साथियान की जोड़ी, रजत से करना पड़ा संतोष

अचंता शरथ कमल

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन टेबल टेनिस के फाइनल में भारतीय जोड़ी अचंता शरथ कमल और साथियान गणानसेकरन को हार मिली। इस हार के बाद भारतीय जोड़ी को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Advertisment

भारतीय जोड़ी को इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड एवं पॉल ड्रिंकहौल ने 3-2 (11-5, 10-12, 9-11, 11-6, 11-8 ) से हराया।

इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड एवं ड्रिंकहौल की जोड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहले गेम को 11-5 से अपने नाम किया।

वहीं दूसरे गेम में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन कमल-साथियान ने वापसी करते हुए गेम को 12-10 से जीतकर मैच को रोमांचक बना दिया।

यह भी पढें: CWG 2018 : बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 75 किग्रा वर्गभार में जीता गोल्ड

भारतीय जोड़ी तीसरे गेम में भी आत्मविश्वास के साथ खेली लेकिन इंग्लैंड ने एक समय 9-5 की बढ़त बना ली। इसके बाद, कमल-साथियान ने दमदार वापसी की और गेम को 11-9 से अपने नाम किया। 

स्वर्ण पदक के लिए हो रहे इस मैच का चौथ गेम भी रोमांचक रहा। इंग्लैंड के खिलाड़ियों की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने 3-0 की शुरुआती बढ़त ले ली। 

हालांकि, भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अपना संयम बनाए रखा और गेम को 11-6 से जीतकर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

पांचवें और अंतिम गेम में इंग्लैंड की जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शुरुआती बढ़त बना ली और गेम को 11-8 से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भी पढें: CWG 2018 : कुश्ती में भारत के सोमवीर ने कांस्य पदक जीता

Source : News Nation Bureau

2018 commonwealth games Achala Sharat kamal sathiyan ganashekaran
      
Advertisment