CWG 2018 : बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 75 किग्रा वर्गभार में जीता गोल्ड

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के विकास कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
CWG 2018 : बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 75 किग्रा वर्गभार में जीता गोल्ड

विकास कृष्ण

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के विकास कृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विकास ने फाइनल मुकाबले में कैमरून के दियूदोन विल्फ्रे सेयी को 5-0 से हराया।

Advertisment

विकास ने रियो ओलम्पिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

मुक्केबाजी के दौरान पांचों जजों ने विकास को विजेता करार दिया। विकास ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया के कैम्पबेल सोमरविले को हराया था।

इसके बाद उन्होंने दूसरे दौर में जाम्बिया के बेन्नी मुजियो को हराया और फिर सेमीफाइनल में नाइजीरिया के स्टीवन डोनीले को पराजित कर फाइनल खेलने का अधिकार हासिल किया।

सेयी के खिलाफ विकास शुरुआत से ही हावी रहे और अपने जैब्स और पंचों से उन्हें हैरान कर दिया। सेयी ने भी रिंग में चपलता दिखाने की कोशिश की लेकिन वह विकास के अनुभव के आगे नतमतस्क नजर आए।

विकास ने शनिवार को भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया। इससे पहले एमसी मैरीकोम और गौरव सोलंकी ने स्वर्ण जीता था।

यह भी पढें: CWG 2018 : कुश्ती में भारत के सोमवीर ने कांस्य पदक जीता

Source : News Nation Bureau

commonwealth games 2018 Vikas Krishan Olympic Sports Commonwealth Games
      
Advertisment