CWG 2018 DAY 5: भारत को मिला 9वां गोल्ड, टेबल टेनिस में दूसरा पदक

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवे दिन टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल के लिए मैन्स टीम का मुकाबला नाइजीरिया से हुआ।

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवे दिन टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल के लिए मैन्स टीम का मुकाबला नाइजीरिया से हुआ।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
CWG 2018 DAY 5: भारत को मिला 9वां गोल्ड, टेबल टेनिस में दूसरा पदक

शरत चंद्र

21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवे दिन टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल के लिए मैन्स टीम का मुकाबला नाइजीरिया से हुआ। ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेल गए फाइनल में भारत ने नाइजीरिया को 3-0 से मात दी।

Advertisment

भारत ने नाइजीरियन टीम के साथ खेलते हुए भारत के लिए 9वां स्वर्ण पदक जीता।

भारत की ओर से पहले गेम में शरत चंद्र ने 2-1 से जीतकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं दूसरे गेम में साथियान सेगुन ने 2-0 से जीत दर्ज कर भारत की लीड को 2-0 कर दिया।

तीसरे गेम में भारत की ओर से युगल वर्ग में हरमीत देसाई और साथियान गणासेकरन ने नाइजीरिया की ओलाजीडे ओमोटायो और बोडे अमियोडून की जोड़ी को 11-8, 11-5, 11-3 से हरा दिया।

भारत ने आज के दिन में दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले जीतू राय ने 10 मी एयर पिस्टल शूटिंग में भारत के लिए गोल्ड जीता था।

इस राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने अब तक 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज जीता है। इसके साथ वह पदक तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: CWG 2018: 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली को सिल्वर, अपूर्वी को ब्रॉन्ज

Source : News Nation Bureau

Commonwealth Games ganshekaran Sharat kamal CWG 2018 Live
      
Advertisment