New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/04/08/43-rakesh-patra.jpg)
राकेश पात्रा
भारत के पुरुष जिमनास्ट राकेश पात्रा यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन पुरुषों के रिन्ग स्पर्धा के फाइनल में हार गए। पात्रा को इस स्पर्धा में अंतिम आठवां स्थान हासिल हुआ।
Advertisment
उन्होंने कुल 12.933 अंक हासिल किए। पात्रा ने डिफिकल्टी में 5.900 और एक्जीक्यूशन में 7.033 अंक हासिल किए।
इस स्पर्धा का स्वर्ण इंग्लैंड के कोर्टनी टुलॉक ने जीता। उन्होंने कुल 14.833 अंक हासिल किए। उनके हमवतन नील विल्सन को 14.400 अंकों के साथ रजत पदक मिला।
कनाडा के स्कॉट मॉर्गन ने 14.000 अंक हासिल करने के साथ ही कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
यह भी पढ़ें: CWG 2018: मनू भाकर के पिता हुए भावुक कहा- वह कभी भी खाली हाथ नहीं आई
Source : IANS