Iran-Israel Tension: ईरानी नेवी बेस पर इस्राइल का हमला; ईरान बोला- परमाणु कार्यक्रम जारी है; हमास ने किया US का विरोध
मुंबई ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम, 'ड्रग्स मुक्त भारत' संकल्प के साथ साइक्लोथॉन का आयोजन
एमएलसी 2025: मिशेल ओवेन का अर्धशतक, वाशिंगटन फ्रीडम की एमआई न्यूयॉर्क पर जीत
आयुर्वेद की अमूल्य विरासत गुग्गुल, कई रोगों से लड़ने में मददगार
Jagannath Rath Yatra 2025: कब शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा, इसमें शामिल होने से पहले जरूर जान लें ये बातें
मार्केट आउटलुक: ईरान-इजरायल युद्ध, एफआईआई और कच्चे तेल की कीमत से तय होगा बाजार का रुझान
कई लग्जरी गाड़ियां और आलीशान घर, दौलत-शोहरत में बड़े-बड़े स्टार्स को मात देता है ये एक्टर, जानिए कितनी है नेटवर्थ?
IND vs ENG: 3 नहीं, बुमराह के हो सकते थे 5 विकेट, इन दो मौकों पर भारत ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दिया जीवनदान
अमेरिकी बमबारी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : ईरानी परमाणु एजेंसी

CWG 2018: श्रेयसी सिंह ने भारत की झोली में डाला 12वां स्वर्ण पदक

भारत की दिग्गज महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डाला।

भारत की दिग्गज महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डाला।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
CWG 2018: श्रेयसी सिंह ने भारत की झोली में डाला 12वां स्वर्ण पदक

श्रेयसी सिंह (फाइल फोटो)

भारत की दिग्गज महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में बुधवार को सातवें दिन भारत की झोली में 12वां स्वर्ण पदक डाला। श्रेयसी ने महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल्स में पहला स्थान हासिल कर सोना जीता। हालांकि, इसी स्पर्धा में एक अन्य भारतीय निशानेबाज वर्षा वर्मन कांस्य पदक हासिल करने से एक अंक से चूक गईं। 

Advertisment

साल 2014 में ग्लोस्गो में आयोजित 20वें राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेयसी ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीता था और इस बार वह अपने पदक के रंग को बदलने में सफल रहीं। 

श्रेयसी ने शूट-ऑफ में आस्ट्रेलिया की एमा कोक्स को एक अंक से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 98 अंक हासिल किए। सभी चार स्तरों में कुल 96 अंक हासिल करने के साथ उन्होंने शूट-ऑफ में अपने दोनों निशाने सही लगाए और जीत हासिल की।

एमा को इस स्पर्धा में रजत पदक हासिल हुआ। उन्होंने भी सभी चार स्तरों में 96 अंक हासिल किए थे। वहीं उन्होंने शूट-ऑफ में दो निशानों में से एक गलत लगाया और इस कारण वह दूसरे स्थान पर रहीं। 

स्कॉटलैंड की लिंडा पियरसन ने 87 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पियरसन ने भारत की वर्षा से एक अंक आगे रहते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वर्षा ने कुल 86 अंक हासिल किए थे। 

महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा को ही फाइनल माना जाता है और ऐसे में 26 वर्षीया श्रेयसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना जीता। 2014 में ग्लास्गो में पीठ में दर्द के बावजूद श्रेयसी ने इस स्पर्धा में हिस्सा लिया और 20वें राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक जीता था। 

और पढ़ें: CWG 2018: मिथरवाल ने जीता ब्रॉन्ज, जीतू ने किया निराश

Source : IANS

Commonwealth Games Shreyasi Singh
      
Advertisment