/newsnation/media/post_attachments/images/2018/04/13/98-pooja.jpg)
पूजा ढांडा (ट्विटर)
भारतीय महिला पहलवान पूजा ढांडा 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को महिलाओं की 57 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल में केवल दो अंकों के अंतर से गोल्ड मेडल हासिल करने से चूक गईं। पूजा को फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो अडेकुओरोये ने 7-5 से मात देकर सोना जीता। भारतीय महिला पहलवान को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।
पहले दौर में पूजा को ओडुनायो की गलती से एक अंक मिला। वह नाईजीरिया की पहलवान को जकड़ने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन ओडुनायो उनके दोनों पैरों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें बाहर ले गईं और उन्होंने 1-1 से बराबरी कर ली।
#GC2018 : #PoojaDhanda bags SILVER 🥈for India 🇮🇳 in Women's Freestyle 57 kg in #GC2018Wrestling event. pic.twitter.com/cHNFEVK0Bl
— Doordarshan News (@DDNewsLive) April 13, 2018
इसके बाद, ओडुनायो पूजा को पटकते हुए बाहर ले गईं और दो अंक लेकर 3-1 से बढ़त ले ली। अपना बचाव करने की भारतीय पहलवान पूरी कोशिश कर रही थीं। ओडुनायो इस बीच पूजा पर दबाव बनाते हुए 6-1 से आगे हो गईं। नाईजीरिया की पहलवान ने पांच अंकों की बढ़त ले ली थी।
दूसरे दौर में ओडुनायो अपना बचाव करने की कोशिश कर रही थीं, ताकि अपनी पांच अंकों की बढ़त से जीत हासिल कर सकें। पूजा पूरी तरह से आक्रामक होते हुए अंक लेने की कोशिश कर रही थीं।
अंतिम मिनट में आखिरकार पूजा को उन्हें पटकने के अंक हासिल हुए और उन्होंने अपना स्कोर 5-7 कर लिया, लेकिन अंतिम तीन सेकेंड में केवल दो अंकों के अंतर से सोना जीतने से चूक गईं।
ये भी पढ़ें: CWG 2018: 15 साल के अनीष ने शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
Source : IANS