CWG 2018: रंगारंग कार्यक्रम के साथ ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ राष्ट्रमंडल खेल

खेलों के शुभारंभ समारोह में भारत की अगुआई रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु कर रहीं हैं।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
CWG 2018: रंगारंग कार्यक्रम के साथ ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ राष्ट्रमंडल खेल

राष्ट्रमंडल खेल उद्घाटन समारोह शुरू (पीटीआई)

आस्ट्रेलिया की मेजबानी में पांचवीं बार आयोजित किए जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह गोल्ड कोस्ट के कैरारा स्टेडियम में शुरू हो चुका है।

Advertisment

इस समारोह की थीम 'हेलो अर्थ' रखी गई। ये समारोह तीन घंटे 15 मिनट तक चलेगा।

भारत के कुल 221 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। खेलों के शुभारंभ समारोह में भारत की अगुआई रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु कर रहीं हैं। 

पहले दिन बुधवार को उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी जबकि गुरुवार से विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाएं शुरू होंगी। कुल 71 देश इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 

मुकाबले गुरुवार से शुरू होंगे।

LIVE अपडेट्स

# उनके बाद आस्ट्रेलियाई गायक और लेखक रुएल ने अपने प्रदर्शन से उद्घाटन समारोह का समापन किया। समापन के समय पूरे आसमान में आतिशबाजी नजर आ रही थी।

# चार्ल्स के संबोधन के बाद आस्ट्रेलियाई सुपर स्टार डेल्टा गोड्रेम ने शानदार प्रस्तुति दी।

# प्रिंस चार्ल्स ने कहा, 'राष्ट्रमंडल खेल-2018 की शुरुआत की घोषणा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है।'

# प्रिंस ऑफ वेल्स, डचेस ऑफ कोर्नवाल प्रिंस चार्ल्स का आयोजक समिति ने शानदार स्वागत किया।

# इस समारोह में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) की अध्यक्ष लुइस मार्टिन, गोल्ड कोस्ट-2018 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के चेयरमैन पीटर बैटी मौजूद थे।

# आस्ट्रेलिया के हिप-हॉप स्टार माउ पावर और गायक क्रिस्टियन अनु ने शानदार प्रस्तुति दी। उनके बाद आस्ट्रेलिया के परंपरागत दिदगेरिदो वादकों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा।

# ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने साड़ी नहीं पहनी हो। 

# भारतीय महिला खिलाड़ियों ने इस कार्यक्रम में साड़ी न पहन कर नीले रंग के ब्लैजर और ट्राउजर्स पहने थे। 

# भारतीय दल की अगुआई रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता महिला बैडमिटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने की।

# परेड की शुरुआत स्कॉटलैंड ने की है। 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ की मेजबानी भी स्कॉटलैंड ने की थी।

# कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे सभी देशों की परेड शुरू हो गई है। 

# मूसलाधार बारिश के बीच CWG गेम्स का रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ।

# गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 18 खेल होने हैं, जिसमें से भारत 14 में भाग ले रहा है

भारत समेत कुल 71 देश कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भागीदारी कर रहे हैं।

commonwealth games 2018 CWG Opening Ceremony Commonwealth Games 2018 live updates CWG 2018 Opening Ceremony Live Commonwealth Games 2018 opening ceremony CWG 2018 LIVE UPDATES
      
Advertisment