CWG 2018: 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली को सिल्वर, अपूर्वी को ब्रॉन्ज

मेहुली को इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल हुआ है। वहीं, भारत की एक अन्य निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
CWG 2018: 10 मीटर एयर राइफल में मेहुली को सिल्वर, अपूर्वी को ब्रॉन्ज

मेहुली घोष (फाइल फोटो)

भारत की महिला निशानेबाज मेहुली घोष यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें दिन सोमवार को शूट-ऑफ में पिछड़ने के कारण महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गईं। मेहुली को इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल हुआ है। वहीं, भारत की एक अन्य निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

Advertisment

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो को मिला।

मेहुल और मार्टिना दोनों का फाइनल में स्कोर 247.2 ही था, लेकिन सिंगापुर की निशानेबाज ने शूट ऑफ में 10.3 का निशाना लगाते हुए सोना जीत लिया। मेहुली ने 9.9 का निशाना लगाया।

मेहुली और मार्टिना दोनों ने इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा है। अपूर्वी ने कुल 225.3 अंक हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

और पढ़ें: CWG 2018: 10 मीटर एयर पिस्टल में जीतू राय ने दिलाया भारत को गोल्ड

Source : IANS

commonwealth games 2018 Apurvi Chandela Mehuli Ghosh
      
Advertisment