CWG 2018: 15 साल के अनीष ने शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल किए थे। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सर्गेई एवेगलेस्की को दो अंक से पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्गेई ने कुल 28 अंक हासिल किए।

अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल किए थे। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सर्गेई एवेगलेस्की को दो अंक से पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्गेई ने कुल 28 अंक हासिल किए।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
CWG 2018: 15 साल के अनीष ने शूटिंग में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

अनीष भानवाला (ट्विटर)

भारत के 15 साल निशानेबाज अनीष भानवाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता। अनीष कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

Advertisment

इस स्पर्धा में सोना जीतने के साथ ही अनीष ने राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने भारत की झोली में 16वां स्वर्ण पदक डाला।

अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल किए थे। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सर्गेई एवेगलेस्की को दो अंक से पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्गेई ने कुल 28 अंक हासिल किए।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: शूटिंग में तेजस्विनी ने भारत की झोली में डाला 15वां गोल्ड

इस स्पर्धा का इंग्लैंड के साम गोविन को 17 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किए।

फाइनल में भारत के एक अन्य खिलाड़ी नीरज कुमार को निराशा हाथ लगी। नीरज को पांचवां स्थान हासिल हुआ।

इससे पहले, अनीष ने क्वालिफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं नीरज ने दूसरा।

अनीश ने पहले स्टेज में 98,98,90 के स्कोर के साथ 286 अंक लिए जबकि स्टेज -2 में उन्होंने 99, 99, 96 का स्कोर करते हुए 294 अंक लिए और कुल 580 का स्कोर किया।

नीरज ने स्टेज-1 में 97, 100 और 94 का स्कोर किया। वहीं स्टेज-2 में 98, 98, 92 का स्कोर करते हुए 298 अंक लिए और कुल 579 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई।

ये भी पढ़ें: CWG 2018: कुश्ती में चला बजरंग पुनिया का दांव, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Source : IANS

commonwealth games 2018
      
Advertisment